scriptभाजपा कांग्रेस के लिए इस शहर से आई खुशखबरी | good news for BJP congress in mp | Patrika News

भाजपा कांग्रेस के लिए इस शहर से आई खुशखबरी

locationजबलपुरPublished: Sep 25, 2018 11:34:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

भाजपा कांग्रेस के लिए इस शहर से आई खुशखबरी

assembly election 2018

bjp congress

जबलपुर। विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग कभी भी आचार संहिता का ऐलान कर चुनावों की तारीख घोषित कर सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों खासकर भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में अपना चुनावाी अभियान शुरू कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल में दस लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें ऊर्जा का संचार करने आए हैं। वे चुनाव में विजयी मंत्र देकर चुनाव प्रचार का शंखनाद कर रहे हैं। वहीं जबलपुर में मतदाता सूची और निवार्चन प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

news facts- 905 से बढकऱ हुआ 917, महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ा

खुशी की बात ये है कि विशेष ध्यान देने पर यहां करीब एक हजार महिला मतदाता बढ़ गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा फ ोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान महिला मतदाताओं के नाम दर्ज कराने पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण महिला मतदाताओं का अनुपात 905 से बढकऱ 917 हो गया है। निर्वाचन नामावली के 31 जुलाई 2018 को प्रारूप प्रकाशन के बाद प्राप्त संशोधित आकड़ों के अनुसार निर्वाचन नामावली के लिए कुल 31 लाख 75 हजार 48 फ ार्म प्राप्त हुए है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इसमें 16 लाख 72 हजार 805 नाम दर्ज करने के लिए 7 लाख 43 हजार 489 नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज करने के लिये 6 लाख 52 हजार 86 संशोधन के लिए एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित करने के लिए 1 लाख 6 हजार 663 आवेदन फ ार्म प्राप्त हुए।

यहां कलेक्टर ने कहा- चुनाव ड्यूटी में नहीं चलेगा कोई बहाना
चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हर हाल में अपनी ड्यूटी करनी होगी। यह बात समय सीमा बैठक में सोमवार को कलेक्टर छवि भारद्वाज ने कहीं। उन्होंने कहा कि बीमारी का बहाना बनाकर चुनावी ड्यूटी कैंसिल कराना भी आसान नहीं होगा।
इस सम्बंध में प्राप्त आवेदनों को मेडिकल बोर्ड भेजा जाएगा। बोर्ड आवेदक कर्मचारी का परीक्षण कर रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को देगा। मेडिकल बोर्ड 28 सितम्बर से प्रतिदिन विक्टोरिया अस्पताल में बैठेगा। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यालय के मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण की सूचना दे दें और उनकी प्रशिक्षण में उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन की चल रही तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारियों को सौपें गए दायित्वों का निर्वाह समय पर और सजगता से करने के निर्देश दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो