scriptसरकारी अस्पतालों की अच्छी खबर, हर पीएचसी में मिलेगा ऑक्सीजन बेड | Good news of government hospitals, oxygen beds available in PHC | Patrika News

सरकारी अस्पतालों की अच्छी खबर, हर पीएचसी में मिलेगा ऑक्सीजन बेड

locationजबलपुरPublished: Sep 04, 2021 01:59:48 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सरकारी अस्पतालों की अच्छी खबर, हर पीएचसी में मिलेगा ऑक्सीजन बेड

Hospital: टपकती छत के नीचे आंखों का इलाज..ये हैं मजबूरी

Hospital: टपकती छत के नीचे आंखों का इलाज..ये हैं मजबूरी

जबलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को जल्द ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन बेड के साथ बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को ऑक्सीजन बेड से लैस किया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन बेड बनने से गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इससे टूटती सांसों को सहारा मिलेगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ कोरोना की तीसरी लहर से निपटने तैयारी

सिलेंडर की पहली खेप आयी –पीएचसी में ऑक्सीजन की सुविधा के लिए सिलेंडर की पहली खेप शहर पहुंच गई है। तीसरी लहर से लडऩे और जीवन रक्षा के लिए प्रत्येक पीएचसी में 10-10 सिलेंडर रखने की योजना है।

यह है स्थिति
01 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की पहली खेप आयी
05 सौ इसमें जम्बो और पांच सौ छोटे सिलेंडर शामिल।
08 जिले जो संभाग में आते है उनके लिए यह खेप है।
01 सौ सिलेंडर इसमें जबलपुर जिले को मिलना है।

राज्य शासन की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए हैं। संभाग के आठ जिलों के लिए एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर अभी प्राप्त हुए हैं। ये सिलेंडर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आवंटित किए जाएंगे।
– डॉ. संजय मिश्रा, क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो