scriptसरकारी विभागों को 22 दिन में 308 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, निगम सबसे फिसड्डी | Government departments aim to recover 308 crores in 22 days | Patrika News

सरकारी विभागों को 22 दिन में 308 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, निगम सबसे फिसड्डी

locationजबलपुरPublished: Mar 10, 2019 01:29:41 am

Submitted by:

prashant gadgil

सरकारी खजाना भरने के लिए महकमे लगा रहे जोर

Municipal Corporation

money

जबलपुर। लक्ष्य करोड़ों का और 22 दिन शेष एेसे में सरकारी खजाना भरने सरकारी महकमे जोर लगा रहे हैं। नगर निगम, पंजीयन विभाग तो छुट्टी के दिनों में भी शासकीय कामकाज जारी रखने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल प्रदेश सरकार का खजाना खाली है। नगर निगम का खजाना भी खाली है। एेसे में राजस्व अर्जित करने वाले सरकारी महकमों पर जबर्दस्त दबाव है।
निगम का लक्ष्य सबसे मुश्किल
राजस्व वसूली के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मामले में नगर निगम अब तक सबसे फिसड्डी नजर आ रहा है। जबकि निगम के खजाने पर जनप्रतिनधियों से लेकर कर्मचारियों तक की नजर टिकी हुई है। निगम को प्रदेश सरकार से मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली है। विकास कार्यों के लिए फं ड चाहिए। निगम के राजस्व विभाग का अनुमान है कि बाकी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा 38 से 40 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हो सकता है।
पंजीयन विभाग को 300 करोड़ से ज्यादा का अनुमान
पंजीयन विभाग भी लक्ष्य से पीछे है, लेकिन विभाग को लक्ष्य के मुकाबले लगभग 300 करोड़ तक के राजस्व तक पहुंचने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराते हैं।
यह है स्थिति
नगर निगम-
-300 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य
-110 करोड़ अब तक प्राप्त
-190 करोड़ पीछे
खनिज विभाग-
-58 क रोड़ राजस्व लक्ष्य
-52 करोड़ अर्जित
-6 करोड़ पीछे
रजिस्ट्री विभाग-
-382 करोड़ राजस्व लक्ष्य
-270 करोड़ प्राप्त
-112 करोड़ पीछे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो