scriptसरकारी नौकरी और सरकारी कामों में आज सफलता मिलने का योग, बन जाएंगे मनचाहे काम: पंचांग | government job and government work done today with shubh muhurat | Patrika News

सरकारी नौकरी और सरकारी कामों में आज सफलता मिलने का योग, बन जाएंगे मनचाहे काम: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Mar 02, 2020 09:56:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

सरकारी नौकरी और सरकारी कामों में आज सफलता मिलने का योग, बन जाएंगे मनचाहे काम: पंचांग
 

government job

government job

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : रज्जब, 06, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि – सूर्योदय से दोप. 12.52 मि. तक भद्रा संज्ञक सप्तमी तिथि रहेगी पश्चात जया संज्ञक अष्टमी तिथि लगेगी। सप्तमी तिथि को चित्रभानु नामवाले भगवान सूर्यनारायण का पूजन करना चाहिए, ये सबके स्वामी एवं रक्षक हैं। अष्टमी तिथि को भगवान सदाशिव की पूजा करनी चाहिए, वे प्रचुर ज्ञान तथा अत्यधिक कांति प्रदान करते हैं। भगवान शंकर ज्ञान देने वाले और बंधनमुक्त करने वाले हैं।
योग- सूर्योदय से दोप. 12.44 मि. तक वैधृति योग रहेगा पश्चात विष्कुम्भ योग लगेगा। वैधृति योग के स्वामी दितिदेव माने जाते हैं जबकि विष्कुम्भ योग के स्वामी यमदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- वैधृति एवं विष्कुम्भ योग को बेहद अशुभ योग माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए वैधृति योग का त्याग करना चाहिए। विष्कुम्भ योग के प्रथम 03.00 मि. का शुभ कार्य के लिए त्याग करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से दोप. 12.52 मि. तक वणिज नामक करण रहेगा पश्चात विष्टि नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र– सूर्योदय से प्रात: 08.54 मि. तक मिश्र साधारण कृत्तिका नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर रोहिणी नक्षत्र लगेगा। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए कृतिका नक्षत्र उपयुक्त होते हैं। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य रोहिणी नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।

 

government job

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में शासकीय अधिकारी से संपर्क करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 06.48 मि. से 08.15 मि. तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 09.42 मि. से 11.09 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 02.03 मि. से सायं: 06.24 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – कामदा सप्तमी व्रत। होलाष्टक प्रारंभ। होली अष्टाह्निका व्रत प्रारंभ (जैन)।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की वृषभ राशि में रहेंगे।
भद्रा – दोप. 12.52 मि. से अर्धरात्रि 01.22 मि. तक भद्रा का निवास स्वर्ग में रहेगा।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – प्रात: 08.15.12 से 09.42.15 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ए, ओ, वा, वी, वू) अक्षरों पर रख सकते हंै। आज जन्मे बच्चों का जन्म सोने के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक वृषभ राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से उन्नत होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 19 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक स्वकार्य में सुदक्ष व स्पष्टवादी होंगे। एक अच्छे मार्गदर्शक का कार्य बखूबी करेंगे। प्राय: अच्छे शिक्षाविद् होकर नाम कमाएंगे। वृषभ राशि के जातक को भौतिक जीवनशैली से बचकर रहना चाहिए। परिवार की जिम्मेदारी को समझना फायदेमंद रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो