scriptसरकारी काम होने का योग आज, शनिदेव करेंगे न्याय : आज का पंचांग | government job done today. saturday panchang in hindi | Patrika News

सरकारी काम होने का योग आज, शनिदेव करेंगे न्याय : आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jun 27, 2020 10:38:36 am

Submitted by:

Lalit kostha

सरकारी काम होने का योग आज, शनिदेव करेंगे न्याय : आज का पंचांग

Horoscope Today,16 June 2020 Aaj Ka Rashifal :

Horoscope Today,16 June 2020 Aaj Ka Rashifal :

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2077, संवत्सर का नाम : प्रमादी, शाके संवत् : 1942, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास ,जिल्काद 05, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म ऋतुु , मास : आषाढ़ , पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि – सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.53 मि. तक भद्रा संज्ञक सप्तमी तिथि रहेगी पश्चात जया संज्ञक अष्टमी तिथि लगेगी। सप्तमी तिथि को चित्रभानु नामवाले भगवान सूर्यनारायण का पूजन करना चाहिए, ये सबके स्वामी एवं रक्षक हैं। अष्टमी तिथि को वृषभ से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए, वे प्रचुर ज्ञान तथा अत्यधिक कांति प्रदान करते हैं। भगवान शंकर ज्ञान देने वाले और बध्ंानमुक्त करने वाले हैं।
योग- सूर्योदय से रात्रि 11.07 मि. तक व्यतिपात योग पश्चात वरीयान योग लगेगा। व्यतिपात योग के स्वामी रुद्रदेव माने जाते हैं जबकि वरीयान योग के स्वामी कुबेर माने गए हैं।
विशिष्ट योग- व्यतिपात योग को बेहद अशुभयोग माना जाता है। इसमे किसी भी कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। वरीयान योग बेहद शुभ होता है। इसमे शुरु किेेए गए कार्य के होने की सुनिश्चितता रहती है।
करण- सूर्योदय से दोप. 03.59 मि. तक गर नामक करण रहेगा पश्चात वणिज नामक करण लगेगा। इसके पश्चात विष्टि नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 10.10 मि. तक उग्र क्रूर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं। अक्षर ज्ञान, अध्ययन, अध्यापन, धार्मिक प्रवचन, स्कूल,
कॉलेज, पुस्तकालय आदि के संचालन हेतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुभ रहते हैं।

 

government job done today. saturday panchang in hindi

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में शासकीय अधिकारी से संपर्क करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 07.26 मि. से 09.06 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 12.27 मि. से 05.28 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – विवस्वत सप्तमी। चौमासी अष्टाह्निका विधान प्रारंभ (जैन)। षष्ठी तिथि का क्षय।
चंद्रमा – सूर्योदय से दोप. 03.50 मि. तक चंद्रमा अग्नि तत्व की सिंह राशि में रहेंगे पश्चात पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
भद्रा – अर्धरात्रि 02.53 मि. से प्रारंभ भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)। राहु काल – प्रात: 09.06.41 से 10.47.04 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के ना म (टू, टे, टो, प, पी)अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से दोप. 03.50 मि. तक सिंह राशि रहेगी पश्चात कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 17 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक देखकर खर्च करने वाले तथा प्रेमी होंगे। स्व परिश्रम एवं बुद्धिबल से अच्छा धन जमा करेंगे। प्राय: विज्ञान विषय में रुचि रहेगी। सिंह राशि में जन्मे जातक को कुपित होने से बचना चाहिए। कन्या राशि में जन्मे जातक को स्त्री विकार से बचना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो