scriptतीन दिन की काम बंद हड़ताल 23 से, बंद रहेगा हर काम | government offices Strike at 23 to 25 december 2018 | Patrika News

तीन दिन की काम बंद हड़ताल 23 से, बंद रहेगा हर काम

locationजबलपुरPublished: Dec 20, 2018 09:51:28 am

Submitted by:

Lalit kostha

तीन दिन की काम बंद हड़ताल 23 से, बंद रहेगा हर काम

जबलपुर। नई पेंशन स्कीम और निजीकरण के विरोध सहित प्रमुख मांगों को लेकर आयुध निर्माणियों में 23 से 25 जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में तीनों महासंघों की यूनियनों ने स्ट्राइक बैलेट लिया। 70 से 80 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में रहे। ऐसे में हड़ताल पर जाने का रास्ता साफ हो गया है। जिससे आयुध निर्माणियों में काम पूरी तरह से ठप रहेगा। हालांकि उत्पादन बंद होने के बाद भी सेना के साज-ओ-सामान में कोई कमी नहीं आएगी। वहीं सरकार को अब नए कदमों पर विचार करना होगा। ये हड़ताल चुनावी साल होने पर केन्द्रीय कर्मचारियों की जोरआजमाइश की तरह देखा जा रहा है।

news facts-

वीएफजे, जीआइएफ और जीसीएफ में स्ट्राइक बैलेट की प्रक्रिया पूरी
70 फीसदी से ज्यादा कर्मी हड़ताल के पक्ष में
मतदान के लिए ब्लैक और रेड बाक्स रखे गए। इसमें ज्यादातर वोट ब्लैक बॉक्स यानि सरकार के खिलाफ डाले गए। वीकल फैक्ट्री में बुधवार को मजदूर यूनियन, राष्ट्रीय कामगार यूनियन और प्रतिरक्षा मजदूर संघ द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्राइक बैलेट लिया गया। जीसीएफ में श्रमिक संघ और मजदूर संघ ने भी लगातार दो दिन तक कर्मचारियों से स्ट्राइक बैलेट लिया। वहीं इंटक की यूनियन गुरुवार को यह प्रक्रिया पूरी कर सकती है। जीआईएफ में भी हड़ताल को लेकर यूनियनों द्वारा कर्मचारियों से स्ट्राइक बैलेट लिया जा रहा है। बुधवार को मजदूर यूनियन ने स्ट्राइक बैलेट लिया। गुरुवार को जनता यूनियन और शुक्रवार को इंटक की यूनियन वोटिंग कराएंगी।
ओएफके में आज
ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में गुरुवार को लेबर यूनियन, कामगार यूनियन और सुरक्षा कर्मचारी यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्राइक बैलेट लिया जाएगा। यूनियनों के रामप्रवेश, अजय तिवारी और अरुण दुबे का कहना है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी एकजुट हैं। सभी हड़ताल के पक्ष में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो