scriptगृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त, घर में रहेंगी खुशियां ही खुशियां: आज का पंचांग | grah pravesh ka muhurat, today panchang in hindi | Patrika News

गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त, घर में रहेंगी खुशियां ही खुशियां: आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Nov 13, 2019 09:06:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त, घर में रहेंगी खुशियां ही खुशियां: आज का पंचांग

grah_pravesh.png

grah pravesh ka muhurat

जबलपुर। महाकोशल के अक्षांश देशांश के अनुसार आज का -शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 15, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : कृष्ण
तिथि – नंदा तिथि प्रतिपदा रात्रि 7.44 तक उपरंात भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। समय तथा लग्र शुद्ध होने पर इस तिथि में सभी प्रकार के मंागलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में विवाह, गृहप्रवेश, यात्रा सवारी, प्रतिष्ठा, पूजन, क्रय विक्रय तथा वणिज व्यापार से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी तथा अत्यंत कल्याणकारी माने जाते हैं।
योग- दोपहर 11.45 तक वरीयान उपरंात परिधि योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु योग गणना सामान्य रहेगी।
विशिष्ट योगर्- आज धान्य छेदन, प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन जैसे कार्य शुभ कल्याणकारी होते हैं।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरंात कौलव तदनंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- साधारणसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र कृत्तिका रात्रि 10.55 तक उपरंात रोहिणी नक्षत्र रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र में प्राय: शुभ मंागलिक कार्य का त्याज किया जाता है। इस नक्षत्र में बाग बगीचा, नृत्यगान, वाद्यकलारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य संपादित किए जाते हैं। वहीं रोहिणी नक्षत्र में गृहारंभ, पौधरोपण तथा खनिज सम्पदा जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।

 

panchang01.png

शुभ मुहूर्त – आज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्यकलारंभ, विपणि व्यापार, क्रय विक्रय, पौधरोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : कार्तिक मास पारणा व्रत का व्रतोत्सव पर्व रहेगा। धन धान्य हेतु श्री नारायण की आराधना कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का विशाखा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर आ,ई,इ ऊ, अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष होगी। राशि स्वामी मंगल तथा लौहपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मकरराशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार, आकर्षक समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी शिक्षा क्षेत्र में सफल होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो