scriptग्रहों ने बदली चाल ये बन सकते हैं मालामाल, हर काम होगा सिद्ध- देखें पंचांग | grahon ki badli chal, kon hoga malamal | Patrika News

ग्रहों ने बदली चाल ये बन सकते हैं मालामाल, हर काम होगा सिद्ध- देखें पंचांग

locationजबलपुरPublished: Mar 25, 2019 10:06:30 am

Submitted by:

Lalit kostha

ग्रहों ने बदली चाल ये बन सकते हैं मालामाल, हर काम होगा सिद्ध- देखें पंचांग

grahon ki badli chal, kon hoga malamal

grahon ki badli chal, kon hoga malamal

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रज्जव तारीख 17, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : चैत्र, पक्ष : कृष्ण, तिथि – रात्रि 11.49 तक पूर्णा तिथि पंचमी उपरंात नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि मे सभी प्रकार के मागलिक कार्य संपन्न किये जा सकते है, विवाह, व्यापारंभ, क्रयविक्रय, खनिजसंपदा, तथा वेदारंभ जैसेे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते है, वही नंदा तिथि मे भी इस तरह के शुभ कार्य करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।
योग- रात्रि 9.57 तक वज्र्र उपरंात सिध्दि योग रहेगा। सिध्दि योग शुभ कार्य हेतु उत्तम रहेगा।
विशिष्ट योग- सिध्दि योग तथा सर्वार्थ सिध्दि योग होने के कारण सभी प्रकार के शुभ कार्य हेतु दिवस उत्तम तथा शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र विशाखा पात: 10.46्र उपरंात अनुराधा नक्षत्र रहेगा। विशाखा नक्षत्र मे यात्रा,सवारी, पुष्टता, कारीगरी, सवारी, शाति, कृषिकार्य, पौधारोपण, वागवानी, तथाा खनिज संपदा जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते है, वही अनुराधा नक्षत्र मे क्रय विक्रय तथा आभूषण अलंकार से जुड़े कार्य शुभ पाने जाते है।

शुभ मुहूर्त – आज कर्जनिपटारा, मित्रमिलन, पत्रलेखन, देवदर्शन, जनहितैषी कार्य, शिल्पविद्या, भ्रमण मनोरंजन, तथा चिकित्सा सेवा से जुडे कार्य हेतु दिन शुभ तथा सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर,लाभ,तथा अमृत रात्रि 6.00 से 7.30 चर की चौघडिय़ा शुभ तथाा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिद्धि योग तथा जयद योग के साथ रंगपंचमी का व्रत व्रतोत्सव पर्व मनाया जायंगा।
चन्द्रमा : मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि मे दिवस रात्रि पर्य त तक संचरण करेगा ।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मीन राशि में गुरू वृश्चिक राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत है सूर्य का उ.भाद्रपद नक्षत्र मे संचरणरहेगा ।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ती,तू,ते,ता अक्षर से आरंभ कर सकते है। विशाखा नक्षत्र मे जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी, राशि स्वामी मंगल तथा रजदपाद पाया मे जन्म माना जायेगा वृश्चिक राशि के जातक प्राय: विवेकवान, नैसर्गिक कार्य मे रूचि रखने वाले, सुधारवादी, मिलनसार, दयालु, परोपकारी, कार्यकुशल, प्रभावशाली, प्रगतिशील, प्रवत्ति वाले होते हैं। अभियांत्रिकी मे सफल रहते हंै।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो