scriptकन्या भोज करा रहे पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर | gunshot fire at leader in madhya pradesh | Patrika News

कन्या भोज करा रहे पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर

locationजबलपुरPublished: Oct 08, 2019 11:10:52 am

Submitted by:

Lalit kostha

कन्या भोज करा रहे पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर
 

gunshot_mbd.jpg

gun

जबलपुर. बेलखेड़ा के कुसली गांव में सोमवार को गांव के मंदिर के पास कन्या भोज के दौरान रंजिश में गांव के पूर्व सरपंच यशवंत सिंह लोधी (51) पर तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग करने वालों में पूर्व
सरपंच का चचेरा भाई शिवा ठाकुर और उसके दो साथी थे। दोनों परिवार में दो वर्षों से रंजिश चल रही है। पूर्व सरपंच को पीठ, जांघ, हाथ की कोहनी में गोली लगी है। उसे ग्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

पूर्व सरपंच पर रंजिश में चचेरे भाई ने की फायरिंग, गंभीर

पुलिस के अनुसार यशवंत सिंह लोधी दोपहर ढाई बजे गांव पहुंचा था। शिवा ठाकुर अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ कट्टे से फायर करने लगा। फायरिंग के चलते पूरे गांव में दहशत फैल गई। बेटा प्रहलाद और परिवार के अन्य लोग पहुंचे और उसे शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए।

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
बेलखेड़ा थाने से कुसली गांव की दूरी महज आठ किमी है। बावजूद वहां तक पहुंचने में पुलिस को पूरे दो घंटे लग गए।

यह है रंजिश की वजह- यशवंत सिंह और फायरिंग करने वाले शिवकुमार उर्फ शिवा लोधी के बीच 14 जून 2017 से रंजिश है। तब यशवंत लोधी ने शिव के भाई रघुराज पर कट्टे से जानलेवा फायर किया था। उस समय यशवंत घटनास्थल पर वाहन यूपी 86 जे 0011 छोडकऱ भाग गया था। इस मामले में शिवा की शिकातय पर यशवंत सहित महेश, श्याम सिंह लोधी पर हत्या के प्रयास, धमकी देने व आ्र्स ए.ट के प्रकरण दर्ज हुए थे। यशवंत के वाहन की तलाशी में 12 पेटी देशी व 10 पेटी अंग्रेजी शराब भी मिली थी। इस मामले में अलग से आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो