scriptshot dead : कुख्यात बदमाश पिंटू काला की गोली मारकर हत्या, बीच सडक़ वारदात को दिया अंजाम | gunshot fire : Pintu kala shot dead in jabalpur | Patrika News

shot dead : कुख्यात बदमाश पिंटू काला की गोली मारकर हत्या, बीच सडक़ वारदात को दिया अंजाम

locationजबलपुरPublished: Jun 29, 2019 10:22:48 am

Submitted by:

Lalit kostha

शहर के एक नामी व कुख्यात बदमाश की देर रात गोली मारकर हत्या

shot dead

shot dead

जबलपुर। शहर के एक नामी व कुख्यात बदमाश की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मरने वाले का नाम पिंटू काला था। जिस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे थे। एक बाइक सवार युवक ने बीच सडक़ उसके सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर एसपी अमित सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पिंटू काला जबलपुर लॉर्डगंज थाना अंतर्गत पांडे चौक के पास बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर एक युवक आया और पिस्टल से दनादन फायर कर दिए। जिससे पिंटू को दो गोली सीने में और एक आंख में लगी और वहीं जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग भागे, उसके पहले ही हमलावर पिस्टल लहराते हुए वहां से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार चेरीताल निवासी पिंटू काला कि 2 दिन पहले क्षेत्र के मिश्रा नामक युवक से विवाद हुआ था। मिश्रा नामक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पिंटू काला एक नेता का खास व करीबी बताया जा रहा है। हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह,सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा, लार्डगंज सहित आसपास के थानों का बल पहुंचा था।

सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि पिंटू काला कुख्यात बदमाश था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 2 दर्जन से अधिक हत्या हत्या के प्रयास मारपीट बलवा सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल हत्या की वजह आपसी रंजिश लग रही है। साक्ष्यों के आधार पर अपराधी की तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो