scriptगुप्त नवरात्रि पर चमक सकती है इनकी किस्मत, देवियों का करें ध्यान पूजन: राशिफल | gupt navratri horoscope Today 25 January 2020, Rashifal Today | Patrika News

गुप्त नवरात्रि पर चमक सकती है इनकी किस्मत, देवियों का करें ध्यान पूजन: राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jan 25, 2020 10:53:13 am

Submitted by:

Lalit kostha

गुप्त नवरात्रि पर चमक सकती है इनकी किस्मत, देवियों का करें ध्यान पूजन: राशिफल
 

navratri.png

गुप्त नवरात्रि पर चमक सकती है इनकी किस्मत, देवियों का करें ध्यान पूजन: राशिफल

मेष- व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।
वृषभ- अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी।
मिथुन- आज के दिन विचारों में सकारात्मकता लाये। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।
कर्क- बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार से क्रोधित होंगे।
सिंह- आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या- कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।

 

गुप्त नवरात्रि पर चमक सकती है इनकी किस्मत, देवियों का करें ध्यान पूजन: राशिफल


तुला- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है।
वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
धनु- कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी।
मकर- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कुम्भ- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा।
मीन- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नए व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता बढ़ेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो