तुला- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है।
वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
धनु- कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी।
मकर- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कुम्भ- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा।
मीन- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नए व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता बढ़ेगी।