जबलपुरPublished: Nov 09, 2022 06:13:36 pm
Sanjay Umrey
गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर गैरिसन ग्राउंड में हुआ मुख्य आयोजन
जबलपुर। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज के 553वें प्रकाशोत्सव पर संस्कारधानी में उनका जयकारा मंगलवार को गुंजायमान होता रहा। समस्त गुरुद्वारों में सुबह से ही पूजन विधान हुए। मुख्य आयोजन सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में हुआ। जहां शब्दावतार गुरुग्रंथ साहिब का दरबार सजाया गया।
दरबार में सभी वर्ग, सभी पंथों के लोगों ने मत्था टेककर गुरु को नमन किया। कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्था भाई जगदीप ङ्क्षसह राजेवाल एवं रागी जठा भाई, अवतार ङ्क्षसह होशियारपुर ने गुरुवाणी, शबद कीर्तन सतगुरु नानक परगटेया, मिटी धुंध जग चानन होया एवं नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार आदि कीर्तन से श्री गुरु नानक देव महाराज का अर्चन वंदन किया। माता गुजरी कॉलेज एवं श्री गुरु गोङ्क्षबद ङ्क्षसह खालसा स्कूल की छात्राओं ने भी शबद कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं।
छका गुरु का लंगर
गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही यहां पहुंचे समस्त धर्मावलम्बियों ने एक साथ बैठकर गुरु महाराज का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में हर वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक साथ बैठे और सर्वधर्म सौहाद्र्र का उदाहरण पेश किया। इसके अलावा चप्पल, जूतों को व्यविस्थत रखने की सेवा में भी लोग तन्यमता से लगे रहे। माना जाता है कि गुरु दरबार की हर सेवा, गुरु आशीर्वाद के समान होती है।
दोपहर तक आयोजन
गुरु नानक जयंती का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष लम्बी कतारों में लगकर लोगों ने मन की मुरादें मांगी।
समापन अवसर पर सबके भले की प्रार्थना के साथ कड़े का प्रसाद बांटा गया। शाम को 7 बजे से रात 12 बजे तक कीर्तन दरबार चलता रहा। इस अवसर पर गुरुद्वारा महाकाल के प्रधान प्रताप ङ्क्षसह विरदी एवं महासचिव गुरुदेव ङ्क्षसह रील ने सांसद राकेश ङ्क्षसह, महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू, सेना की जनरल ऑफिसर इन कमांड एमबी एरिया एमके दास, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, पार्षद लवलीन आनंद, संजय सेठ सहित नगर के समस्त गुरुद्वारों के प्रधान एवं सेवादारों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र ङ्क्षसह नागी एवं आभार प्रदर्शन गुरुदेव ङ्क्षसह रील ने किया। उपनगरीय क्षेत्र खमरिया सहित भंवरताल स्थित गुरुद्वारा माइयां में गुरु नानक जयंती का आयोजन किया गया।