scriptगुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा, कीर्तन का सजा दरबार | gurudvara men keertan darbar in hindi | Patrika News

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा, कीर्तन का सजा दरबार

locationजबलपुरPublished: Sep 16, 2019 06:29:44 pm

Submitted by:

Sanjay Umrey

संस्कारधानी में हो रहे विविध आयोजन

gurudvara men keertan darbar

gurudvara men keertan darbar

संस्कारधानी में हो रहे विविध आयोजन
गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा, कीर्तन का सजा दरबार
जबलपुर। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा मढ़ाताल एवं प्रेमनगर में शबद कीर्तन का आयोजन किया। मढ़ाताल गुरुद्वारा में सुबह नौ बजे और प्रेम नगर गुरुद्वारा में रात नौ बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरु के लंगर का कार्यक्रम किया गया। हुजूर रागी जत्था हरमिंदर सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह, रमनदीप सिंह ने कीर्तन किया। इस मौके पर गुरुद्वारा के गुरुदेव सिंह रील, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह कोहली सहित सैकड़ों पुरुष-महिलाएं साध संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जिनवाणी मटकी शोभायात्रा निकाली
पर्युषण पर्व के समापन के बाद रविवार को संस्कारधानी के शुक्रवारी बजरिया स्थित जिनालय से धूमधाम से श्री जिनवाणी मटकी शोभायात्रा निकाली गई।
इस मौके पर आस्था भाव से श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई। मातृशक्ति ने मटकी धारण किया था जबकि पुरुष श्रद्धालु भक्तिमय संगीत प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे।
ब्रह्मचारी दिव्यानंद के अनुसार दिगम्बर जैन तारण तरण समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर कामना की गई कि दशलक्षण धर्म प्रकट हो और सभी लोग मोक्ष मार्ग पर चलें।
भक्ति में थिरके लोग
चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित लहरी आश्रम में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरि बोल संकीर्तन माला में पिरोयी मधुरवाणी से अनुयायी भक्तिरस गंगा में सराबोर होकर थिरके। इससे पहले संकीर्तन का शुभारम्भ मंगल कलश पूजन एवं देव आव्हान से हुआ। समापन पर आरती एवं वंदना की गई। इस अवसर पर मनमोहन दुबे, देवेंद्र नेमा, सत्य प्रकाश नामदेव, सत्यप्रकाश सराफ उपस्थित थे।
भक्ति जागरण
गुप्तेश्वर कैलाशपुरी विश्वकर्मा समाज सेवा समिति की ओर से विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर सोमवार को शाम सात बजे से मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे हवन और दोपहर तीन बजे से जुलूस निकाला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो