scriptग्वारीघाट-भेड़ाघाट हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार | Gwarighat and Bhedaghat murder case Accused arrested | Patrika News

ग्वारीघाट-भेड़ाघाट हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

locationजबलपुरPublished: Sep 07, 2021 07:26:59 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

एएसपी क्राइम गोपाल खांडेल ने किया खुलासा

ग्वारीघाट-भेड़ाघाट हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अफसर

ग्वारीघाट-भेड़ाघाट हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अफसर

जबलपुर. स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भेड़ाघाट-ग्वारीघाट हत्याकांड के आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा एएसपी क्राइम गोपाल खंडेलवाल ने किया।

एएसपी क्राइम खांडेल ने मीडिया को बताया कि ग्वारीघाट भीम नगर में पप्पू गढ़वाल के घर शालिनी जैन का शव मिला था। जांच के दौरान पता चला कि शालिनी की पत्थर पटककर हत्या की गई थी और वारदात के बाद आरोपी पप्पू मौके से भाग निकला था। इस संबंध में जब शालिनी की नानी सोना बाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शालिनी की शादी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट निवासी संजय जैन से हुआ था। लेकिन आपसी विवाद के दौरान दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद शालिनी के पास उसका एक बच्चा और दूसरा बच्चा संजय के पास रहता था। रविवार को शालिनी अपनी नानी से बोलकर गई थी कि वह संजय के घर जा रही है। लेकिन वह सुबह तक नहीं आई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सुबह भीमनगर में रहने वाले पप्पू के घर में शालिनी का शव मिला था। जांच में पता चला कि पप्पू ने उसे दास्ता पत्नी बनाकर रखा था। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने थी। जिसके पप्पू के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी और देर रात आरोपी पप्पू गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पप्पू ने पूछताछ में बताया कि उसने शालिनी को दास्ता पत्नी बनाकर रखा था। लेकिन वह आए दिन मायके चली जाती थी और खाना भी नहीं बनाती थी। पप्पू को शालिनी के चरित्र पर भी संदेह था। इसी बात पर शालिनी से उसका विवाद हुआ और उसने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
उधर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बसहा गांव में हुई अनिल झारिया (38 वर्ष) की हत्या के मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनिल की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो