scriptहज यात्रियों के लिए बुरी खबर, हो रही हज के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी | hajj yatra 2018 cheating by travel agent | Patrika News

हज यात्रियों के लिए बुरी खबर, हो रही हज के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी

locationजबलपुरPublished: Aug 12, 2018 09:27:05 am

Submitted by:

Lalit kostha

हज यात्रियों के लिए बुरी खबर, हो रही हज के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी
 

जबलपुर। धर्म को धंधा बनाने वाले चाहे किसी धर्म या जाति के हों, उनका केवल एक ही उद्देश्य होता है लोगों की आस्था से खिलवाड़। जिससे वे करोड़ों रुपयों की कमाई करते हैं और ठगे जाते हैं उस खुदा के बंदे जो विश्वास पर अपना सबकुछ लुटा देते हैं। ऐसा ही मामला हज यात्रियों को लूटने का आया है। जहां एक एजेंट ने लाखों रुपयों की ठगी कर ली है।

news fact-

गोहलपुर की टीम मास्टरमाइंड की तलाश में रवाना
हैदराबाद से चल रहा है हज यात्रा के नाम पर फर्जीवाड़ा

हजयात्रा के नाम पर ठगी का बड़ा गोरखधंधा हैदराबाद से संचालित हो रहा है। शहर के कई परिवारों को टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की चपत लगाने वाले मास्टरमाइंड के मोबाइल की लोकेशन हैदराबाद में मिली है। उसकी तलाश में गोहलपुर की पुलिस हैदराबाद गई है। टीम ने हैदराबाद पुलिस से भी सम्पर्क साधा है।
गोहलपुर टीआइ महेन्द्र सिंह ने बताया कि मंसूराबाद, रद्दी चौकी, नई बस्ती और नरसिंहपुर निवासी मुस्लिम परिवार के सदस्यों ने हजयात्रा पर जाने की तैयारी की थी। 10 परिवारों से 26 लोग हज यात्रा पर जाने के लिए एजेंट शमीम से सम्पर्क किया था। शमीम ने प्रति व्यक्ति किराया दो लाख 90 हजार रुपए बताया था। हैदराबाद के टिकट बुकिंग एजेंट अरशद से फोन पर बात कराई थी। एजेंट के कहने पर 26 लोगों के टिकट बनाने के लिए 75 लाख 40 हजार रुपए बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिए गए। दो सप्ताह पहले अरशद ने टिकट बुकिंग की राशि मिलने की जानकारी दी थी। सभी को एक सप्ताह बाद पासपोर्ट लेकर हैदराबाद बुलाया। वे हैदराबाद पहुंचे, तो अरशद नहीं मिला। दो दिन तक वे उसकी तलाश में भटकते रहे। इसके बाद शहर लौटकर शिकायत दर्ज कराई।

हज जाने का सपना टूटा –
पीडि़त परिवार के लोग कई महीनों से हज यात्रा की तैयारियों में लगे थे। ऐन वक्त इस ठगी ने उनकी यात्रा रद्द करा दी।

बड़ा नेटवर्क, कई को चपत
पुलिस के मुताबिक ठगी के गोरखधंधे में अरशद मास्टरमाइंड है। उसने अलग-अलग शहरों में अपने एजेंट बना रखे हैं। इनको टिकट बुकिंग कराने पर मोटा कमीशन दिया जाता है। उनके माध्यम से यात्रा करने पर हज यात्रियों को भी कई तरह के ऑफर दिए जाते हैं। इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं और अब तक कई लोगों को करोड़ों की चपत लगा चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो