scriptpanchang today हनुमान चालीसा का पाठ करें, दुश्मनों से मिलेगी जीत- आज का पंचांग | Hanuman Chalisa Path Karne Ki Vidhi | Patrika News

panchang today हनुमान चालीसा का पाठ करें, दुश्मनों से मिलेगी जीत- आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jan 08, 2019 09:35:11 am

Submitted by:

Lalit kostha

हनुमान चालीसा का पाठ करें, दुश्मनों से मिलेगी जीत- आज का पंचांग

panchang today

panchang today

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जमादि उलाव्वल: 1, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि – भद्रा तिथि द्वितीया प्रात: 9.43 तक उपरांत जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा एवं जया तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु शुभ मानी जाती है। विवाह, क्रयविक्रय, सेवारम्भ, पठन पाठन, वेदारम्भ, विद्यारम्भ, यज्ञोपवीत, आभूषण निर्माण, श्रंगार तथा खनिज सम्पदा से जुड़े कार्य हेतु भद्रा एवं जया तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है।
योग- रात्रि 3.22 तक वज्र उपरांत सिद्धि योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सिद्धि योग का उत्तम प्रभाव रहेगा।
विशिष्ट योग- भौम जया सिद्धि योग तथा रवियोग के साथ आज का दिन दैनिक कार्य हेतु मंगलकारी रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरांत तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र श्रवण रात्रि 9.52 तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र में कारीगरी, पुष्टता, बाटिका रोपण, वाहन, सवारी, क्रयविक्रय, आभूषण, अलंकार, देवस्थापना जैसे कार्य सम्पन्न किए जा सकते हंै, वहीं धनिष्ठा नक्षत्र में देवप्रतिष्ठा तथा उपनयन जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज अनाज भंडारण, क्रय विक्रय, पौधरोपण, जलयंत्रनिर्माण, पशुपालन, खनिज सम्पदा, पठन पाठन, तीर्थयात्रा, देवदर्शन जैसे कार्यों हेतु दिन अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 बजे तक लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : पौष मास शुक्ल पक्ष का प्रथम मंगलवार श्री हनुमत आराधना के लिए अत्यंत उत्तम एवं मंगलकारी मानी जाती है।

चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर खा,खी,खू,खे अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर होगी, रात्रि 9.51 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र धनिष्टा रहेगा। मकर राशि के जातक प्राय: सुंदर सुशील, विनम्र, परोपकारी, दयालु, समाजसेवी, अधिक मित्र वाले, कलाप्रेमी, चतुर तथा निर्भीक स्वभाव के होते हैं। शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र व्यवसाय में सफल रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो