जबलपुर

holi celebration 2020: होली की मस्ती में झूम रही संस्कारधानी, जमकर नाचे लोग लगा रहे खुशियों के रंग: वीडियो

गजकेशरी योग में हुआ दहनधू-धू कर जगह-जगह जली होलिका चढ़ा उत्साह व उमंग का रंग

जबलपुरMar 10, 2020 / 10:49 am

Lalit kostha

Happy Holi 2020: Wishes, Messages, Photos, Facebook Whatsapp status

जबलपुर। संस्कारधानी में सोमवार की रात में आस्था और उत्साह पूर्वक होलिका दहन किया गया। पंचांग के अनुसार गजकेशरी युग में होलिका दहन किया गया, इसे शुभ माना जाता है। आज मंगलवार को हर तरफ खुशियों की गुलाल और उत्साह के रंगों से पूरा शहर सराबोर है। हर तरफ ढोल ढमाकों के साथ लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


आपसी रिश्तों में प्रेम और खुशियों का रंग घोलने वाली होली का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। संस्कारधानी के घरों में होली मनाने की पहले से तैयारियां की गई थीं। रंग, पिचकारी, अबीर गुलाल के साथ विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और पकवानों से होली मनाई जा रही है। मेहमानों का गुझिया और नमकीन से स्वागत किया जा रहा है। शहर की कॉलोनियों में सामूहिक रूप से होली का उत्सव मनाया जा रहा है। गीतों की धुन पर युवाओं की टोली नृत्य कर होली की खुशियां मना रही है। ढोल नगाड़ों की धुन पर युवाओं की रैली में भी होली का उमंग नजर आ रहा है। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक में होली का उत्साह है।

 

चौक-चौराहों पर खरीदारी
होली के त्योंहार में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रंग पिचकारी की दुकानों पर सोमवार को देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा। बच्चों ने अपने पसंद की पिचकारियों को खरीदा। मिठाइयों की दुकानों में खूब खरीदारी हुई। प्रमुख बाजारों में होली की रौनक दिखी। मंगलवार को होली के दिन में रंग मिठाई को बिक्री होगी।

नर्मदा तट पर सुखद अहसास
होली के त्योहार में लोगों का समूह नर्मदा के ग्वारीघाट, भेड़ाघाट और तिलवाराघ्द्घााट में जाएगा। संगमरमरी वादियों के बीच लोग होली का उत्सव मनाएंगे। हालांकि पर्यावरणविदों के अनुसार नर्मदा के प्रवाह में रसायनिक रंगों को नहीं धोना चाहिए, यह जलीव जीव जंतुओं के लिए नुकसानदायक है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.