scripthartalika teej- इनकी है पहली तीज, इस खास जगह पर लिखवाया पिया का नाम | hartalika teej 2017 24 august 2017 | Patrika News

hartalika teej- इनकी है पहली तीज, इस खास जगह पर लिखवाया पिया का नाम

locationजबलपुरPublished: Aug 24, 2017 09:01:00 am

Submitted by:

deepak deewan

मेहंदी में लिखा पिया का नाम, सोलह शृंगार से मनेगा त्योहार, पहली तीज के लिए कई महिलाओंं ने की है खास प्रिपरेशन, त्योहार के एक दिन पहले महिलाओं ने की जम

जबलपुर। मेंहदी से लिख गोरी हाथ पे मेरे पिया का नाम…….. गीत की इन पंक्तियां के भाव खूब व्यक्त हो रहे हैं। तीज न केवल सुहागिनों के लिए खास है बल्कि कुंवारी कन्याओं के लिए भी इस व्रत का कुछ अलग ही महत्व है। बदलते वक्त में शादी के बाद का पहला तीज सबसे खास त्यौहार बन गया है। ऐसी अनेक नवविवाहिताओं ने पहली तीज पर अपने हाथ पर अपने पति का नाम लिखवाया है।

खूब चली तैयारी
खुशरंग हिना की खुशबू और लालिमा में समाया पिया का नाम। सोलह शृंगार से सजी महिलाएं, जहां उन्हें एक बार फिर दुल्हन जैसा संजने-संवरने का मौका मिलता है। यह सब तीजा त्योहार की रंगत में नजर आता है। पति की लम्बी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत हरतालिका तीज बदलते समय के साथ जरा ट्रेंडी भी हो चुका है। सोलह शृंगार करके महिलाआें द्वारा अतिउत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार बेहद खास होता है। तीजा हर महिला के दिल से जुड़ा होता है, जिसमें सामूहिक रूप से बैठकर वे त्योहार मनाती हैं। शहर में कई कॉलोनी एेसी हैं, जहां अब व्रत के दौरान इवेंट ट्रेंड हिट हो रहा है। रातभर जागने के लिए महिलाएं अब सिर्फ गप्पों का सहारा नहीं लेती, क्योंकि वे अब डिफरेंट गेम्स खेलकर एंजॉयमेंट करती हैं। तीजा के एक दिन पहले भी शहर में विभिन्न मायनों में एेसी ही तैयारी देखने को मिली। जहां किसी ने खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए पार्लर में दिन बिताया, तो किसी ने पर्चेजिंग करके दिन स्पेंड किया। इस बीच वे महिलाएं अधिक एक्साइटेड दिखी, जिनकी यह पहली तीज है।

रात भर चलेंगी एक्टिविटी
महिलाओं से जुड़े त्योहार अब स्पेशल भी होने लगे हैं। तीजा पूजन के लिए अक्सर महिलाएं ग्रुप में इक_ा होती हैं, ताकि शिव-पार्वती की पूजा कर सकें, लेकिन अब कॉलोनी कल्चर के चलते लेडीज एक दिन पहले तरह-तरह के इवेंट्स की प्लानिंग भी कर लेती हैं। शिवनगर कॉलोनी निवासी अनुप्रिया सोलंकी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले दो सालों से तीजा का व्रत काफी शानदार तरीके से मनाया जाता है। इसके लिए वे तरह-तरह के इवेंट्स भी आयोजित करवाते हैं, ताकि रातभर डिफरेंट एक्टिविटी के बीच व्रत पूरा हो जाए।

यह की तैयारी-  प्रिपरेशन फॉर तीजा
– पार्लर्स में हुआ ब्यूटी ट्रीटमेंट
– मेहंदी से सजे हाथ
– साड़ी की हुई पर्चेजिंग
– डिफरेंट एक्ससेरीज की खरीदारी
– कॉलोनी में गेम्स के इंतजाम

 पहला व्रत होगा खास
शुभांगी पाण्डे बताती हैं कि उनकी शादी १४ दिसम्बर २०१६ को हुई थी। एेसे में पहला तीजा होने के कारण एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। यह व्रत उनके लिए यादगार रहेगा, क्योंकि त्योहार में फैशनेबल अंदाज में तैयार होने की एक्साइटमेंट है और साथ में अच्छे से व्रत कम्प्लीट कर पाने की टेंशन भी। दीपाली ठाकुर बताती हैं कि उनकी शादी को ८ महीने हो चुके हैं। एेसे में पति-पत्नि के रिश्ते को मजबूती देने वाला यह पहला त्योहार आया है। रिचुअल्स के कारण त्योहार मायके में मनाया जाएगा, जिसके लिए कई तैयारी कर ली है। कंचना विश्वकर्मा की शादी ७ अप्रैल २०१७ को हुई थी। पहला तीजा का व्रत पडऩे के कारण वे काफी उत्साहित हैं। कंचना कहती हैं खास व्रत के लिए उन्होंने स्पेशल साड़ी भी खरीदी है। पति की लम्बी उम्र के लिए यह व्रत रखा जाता है, जो उनके शादीशुदा रिश्ते को और मजबूती देने का काम करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो