scripthealth update : गर्मी में अच्छी सेहत के लिए डाइट में शामिल करें फ्रूट्स | health : Eat seasonal fruits in summer season, health will be healthy | Patrika News

health update : गर्मी में अच्छी सेहत के लिए डाइट में शामिल करें फ्रूट्स

locationजबलपुरPublished: May 30, 2020 01:34:34 am

Submitted by:

praveen chaturvedi

गर्मी में आने वाले फलों में 80-90 प्रतिशत तक पानी होता है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एन्टी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं।

fruits1.jpg
जबलपुर। सीजनल फ्रूट्स हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। गर्मी में आने वाले फलों में 80-90 प्रतिशत तक पानी होता है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एन्टी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। हमें गर्मी से भी बचाते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि सीजन में हेल्दी और फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है। इससे बॉडी बूस्टअप होती है। इसके साथ ही स्किन को अच्छा न्यूटी्रशन भी मिलता है।
फलों के गुण
तरबूज : तरबूज में 70-75 प्रतिशत पानी और अच्छे मिनरल्स होते है जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है इसमें कैलोरी कम और लाइकोपीन ज्यादा होता है। विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है।
आम : आम में आयरन, विटामिन ए, सी, ई और कार्बोहाइड्रेट होता है। कच्चे आम का पना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

लीची : लीची में विटामिन ए, सी और मिनरल्स होते हैं। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
खरबूज : इसमें 50-60 प्रतिशत पानी, मिनरल्स, विटामिन ए, सी और जिंक होता है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो