scripthealthy food tips: इन बिस्किट में छिपा है सेहत का राज, खूब पसंद कर रहे शहर के लोग | healthy food tips: eat wheat flour cookies and cakes for good health | Patrika News

healthy food tips: इन बिस्किट में छिपा है सेहत का राज, खूब पसंद कर रहे शहर के लोग

locationजबलपुरPublished: Mar 20, 2020 02:10:26 pm

Submitted by:

Lalit kostha

healthy food tips: इन बिस्किट में छिपा है सेहत का राज, खूब पसंद कर रहे शहर के लोग

health_tips.png

healthy food tips

जबलपुर। जंक फूड हर तरह से बॉडी का दुश्मन है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह बीमार और बीमार करने के लिए काफी है। इसमें प्रयोग होने वाला मैदा ही बॉडी में सबसे ज्यादा नुकसान दायक होता है। यही वजह है कि अब हैल्थ के प्रति कॉन्शस लोगों के बीच आटे से बनी चीजों को उपयोग करने की आदत डाल चुके हैं। फिर चाहे वह आटा ब्रैड हो या फर आटा नूडल्स। इस फ्लोर डे के मौके पर आइए जानते हैं कि शहर में किस तरह से लेडीज आटे के व्यंजनों को बनाकर इनोवेशन कर रही हैं।

फ्लोर डे आज: शहर में जंक फूड अवॉइड करने की पहल पर किचन में किया जा रहा एक्सपेरीमेंट
मैदा नहीं अब आटे के बिस्किट-फूड बदल रहे टेस्ट

 

cookies_special.jpg

बच्चों को टेस्ट के साथ सेहत भी
सिटी लेडीज का कहना है कि बच्चों को बाहरी खाना ही पसंद आता है। ऐसे में बच्चों को टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ देने के लिए भी इस तरह का इनोवेशन किया जा रहा है। इसमें मैदा ब्रैड की जगह आटा ब्रैड का उपयोग सैंडविच और दूसरी चीजें बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही आटा नूडल्स से
भी उनकी डिमांड में शामिल हो चुका है।

 

cookies

आटा की कुकीज और केक भी
सिटी लेडीज अब बच्चों, फैमिली और गेस्ट वेलकम के लिए आटे की कुकीज और केक भी तैयार कर रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह यह नुकसान भी नहीं करता और हैल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

ये हो रहा है हिट
– आटा बिस्किट ठ्ठ आटा ब्रैड
– आटा कुकीज ठ्ठ आटा नूडल्स
– आटा मोमोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो