शुष्क गर्म हवा से पारा उछल रहा है। तेज धूप और गर्मी परेशान कर रही है। लू के थपेड़ों के बीच गला सूख रहा है। धूप की तपिश बढऩे से दोपहर में लोग छांव ढूंढ़ रहे हैं। सूरज के तेवर तेज होने के साथ अब गर्मी सुबह से महसूस होने लगी है। लगातार चढ़ रहा पारा रेकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। अप्रेल के पहले ही दिन तापमान बढकऱ 41 डिग्री से ज्यादा हो गया। बीते कुछ दिनों से तापमान के सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा बना रहने से गर्म हवा के थपेड़े सेहत पर भी भारी पड़ रहे हैं।
शहर में गुरुवार के मुकाबले तापमान 0.4 से 0.8 डिग्री बढ़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज हुआ है। ये सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान भी बढकऱ 23 डिग्री हो गया। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्रर्ता सुबह के समय 22 और शाम को 12 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली।
लू चलने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है। राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके कारण गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को भी मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने का अनुमान है। जिले में लू चलने की आशंका है।