scriptउत्तरी हवाओं ने बिगाड़ा प्रदेश का मौसम, रोज बढ़ रहा इतना तापमान | heat wave alert in madhya pradesh | Patrika News

उत्तरी हवाओं ने बिगाड़ा प्रदेश का मौसम, रोज बढ़ रहा इतना तापमान

locationजबलपुरPublished: Apr 22, 2019 11:04:41 am

Submitted by:

Lalit kostha

उत्तरी हवाओं ने बिगाड़ा प्रदेश का मौसम, रोज बढ़ रहा इतना तापमान
 

heat wave warning in rajasthan

heat wave warning in rajasthan

जबलपुर. तीन दिन में लगभग एक इंच हुई बारिश की नमी अब भी वातावरण में है। इससे तापमान में तेजी से उछाल नहीं आ रहा। हालांकि पांच दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि 2-3 दिन बाद बारिश का असर समाप्त हो जाएगा। उसके बाद तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी तेजी से होगी।

news facts-

अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस
हर दिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है तापमान
उत्तरी हवा और बारिश की नमी के कारण तेजी से नहीं उछल रहा है पारा

शहर में रविवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही धूप तेज हुई, उमस भी हुई। अधिकतम तापमान .7 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से दो डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 41 और शाम की आद्र्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई।

लोकल सिस्टम से बने बादल-
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार धूप तेज थी जबकि, उसके अनुसार तापमान नहीं बढ़ा। नमी से बादल बने और उत्तर पश्चिमी हवा के कारण भी तापमान में अधिक उछाल नहीं हुई। 25 अप्रैल से गर्मी अधिक बढऩे का पूर्वानुमान है।

बदलने लगी दिनचर्या
शहर में रविवार को दोपहर में सडक़ों पर दो पहिया और पैदल चलने वालों की संख्या कम रही। वहीं प्रमुख बाजारों में भी दोपहर में लोगों की संख्या कम थी। लोग धूप से बचाव कर रहे हैं।

पारे की चाल
अप्रैल- अधिकतम तापमान
21- 36.3
20- 37.6
19- 36.2
18- 33.6
17- 30.7

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो