scriptआषाढ़ में जेठ जैसी गर्मी: मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ा, पारे ने भी लगाई छलांग | heat waves in Ashadh: Monsoon system weak | Patrika News

आषाढ़ में जेठ जैसी गर्मी: मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ा, पारे ने भी लगाई छलांग

locationजबलपुरPublished: Jun 29, 2021 02:01:47 pm

Submitted by:

Lalit kostha

आषाढ़ में जेठ जैसी गर्मी: मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ा, पारे ने भी लगाई छलांग

hot weather in gwalior

hot weather in jabalpur

जबलपुर। मानसूनी सिस्टम के कमजोर पडऩे के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी बढ़ गई है। काले बादल छंटने से सोमवार को सुबह से आकाश साफ रहा। दोपहर में धूप इतनी तेज हो गई कि चुभने लगी। पारा दो डिग्री सी उछल गया। तपिश बढऩे के साथ काफी उमस रही। पूरे दिन चिपचिपी गर्मी ने
बेचैन किया। शाम को 4 बजे के करीब कुछ काले बादल आसमान में छाए तो धूप की तपिश कम हुई। कुछ देर बाद अधारताल सहित शहर के कुछ क्षेत्रों में कहीं तेज और कहीं कुछ बूंदाबांदी हुई। स्थानीय बादल लगभग 10 मिनट ही छिटपुट बारिश करके कमजोर पड़ गए। इस दौरान 2.4 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई। बारिश के बाद नमी भरी हवा चलने से दिन की गर्मी से कुछ राहत मिली।

सामान्य से ज्यादा तापमान – शहर में सोमवार को दिन की तेज धूप से पारे में उछाल आया। अधिकतम तापमान बढकऱ सामान्य से एक डिग्री ऊपर निकल गया। ये 35 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से एक डिग्री सी नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 83 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पूर्व हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं।

उत्तर-पूर्वी मप्र के ऊपर चक्रवात – मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार सोमवार को दिन में आद्र्रता ज्यादा थीं। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बंगाल और अरब सागर की खाड़ी में अभी कोई प्रभावी मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके कारण शहर में अभी दो-तीन दिन मानसूनी बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से मंगलवार को संभाग में कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ बूंदबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो