scriptमप्र में गर्मी शुरू, यहां सूरज उगलने लगी आग, हवाएं लू में बदलीं! | heat waves in madhya pradesh, today temperature highest | Patrika News

मप्र में गर्मी शुरू, यहां सूरज उगलने लगी आग, हवाएं लू में बदलीं!

locationजबलपुरPublished: Mar 25, 2019 11:58:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र में गर्मी शुरू, यहां सूरज उगलने लगी आग, हवाएं लू में बदलीं!

weather in rajasthan

hot summer temperature

जबलपुर। गर्मी का असर शुरू हो गया है। शहर में सोमवार सुबह से ही तेज धूप हुई तो सडक़ों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बनने लगी थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। तेज धूप से पारा ऊपर उछल सकता है। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री कम है। दो दिन से धूप हो रही है, लेकिन उत्तर पूर्वी हवा पारा उछलने पर ब्रेक लगा रही है। दोपहर 12 बजे 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लू की तरह गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी हैं। दोपहर तक तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।

news facts-

– दोपहर की धूप से सडक़ पर छाया सन्नाटा
– धूप से बढ़ी गर्मी, दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर
– तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान

दिन में बढ़ा एक डिग्री तापमान
दो दिन से उत्तर पूर्वी हवा दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। रविवार को कुछ ज्यादा तेज थी तो अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था। इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह की आद्र्रता 42 और शाम की आद्र्रता 27 प्रतिशत थी। आद्र्रता कम होने के कारण शुष्क मौसम में धूप के कारण गर्मी बढऩे लगी है।

बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी ने बताया, मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में वृद्ध होने का पूर्वानुमान है। सामान्य तौर पर दिन रात के तापमान का अंतर 17 डिग्री होना चाहिए। जबकि, यह अंतर 19 डिग्री हो गया है। जानकारों के अनुसार बदलते मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, खाली पेट घर के बाहर न निकलें साथ ही फलों का जूस पीना भी कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होगा। बच्चों को भी धूप में निकलने से रोकें। आवश्यकता पडऩे पर उन्हें ढक कर ही बाहर ले जाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो