scriptबादलों के साथ छाया कोहरा, हिमालय से आ रहीं हवाओं ने बढ़ाई ठंड | heavy fog with cold wave in madhya pradesh, today weather update hindi | Patrika News

बादलों के साथ छाया कोहरा, हिमालय से आ रहीं हवाओं ने बढ़ाई ठंड

locationजबलपुरPublished: Feb 24, 2020 10:56:23 am

Submitted by:

Lalit kostha

बादलों के साथ छाया कोहरा, हिमालय से आ रहीं हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Weather Alert: मौसम में फिर हुआ बदलाव, छाया घना कोहरा, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Alert: मौसम में फिर हुआ बदलाव, छाया घना कोहरा, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम का हाल

जबलपुर. दो दिन से मंडरा रहे हल्के काले बादल सोमवार को भी छाए हैं। बादलों की परछाई के साथ सुबह के समय कोहरा भी छाया। मौसम में परिवर्तन के बीच दिन तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। हालांकि, हिमालय की वादियों से टकराकर आ रही सर्द हवा मौसम में हल्की ठंड घोल रही है। इसका अहसास सुबह और रात को हवा के सम्पर्क में आने पर हो रहा है। इस दौरान नमी की मात्रा भी बढ़ी हुई है। लेकिन, सूर्योदय के बाद परिस्थितियां बदल रही हैं। धूप नहीं निकलने के बावजूद बादलों के मंडराने से दिन में उमस और हल्की गर्मी महसूस हो रही है।

heavy fog with cold wave in madhya pradesh, today weather update in hindi
IMAGE CREDIT: patrika

एक दिन पहले जैसी ही स्थिति
शनिवार और रविवार के मौसम के व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। तापमान, नमी, सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के साथ ही हवा की दिशा भी बिल्कुल एक जैसी थी। दोनों के तापमान में बेहद मामूली अंतर था। महज हवा की गति में बदलाव आया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद चल रही उत्तरी हवा के झोंके रविवार को भी आते रहे। शनिवार को उत्तरी हवा औसतन पांच किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। वहीं, रविवार को हवा की गति औसतन तीन किमी प्रतिघंटा रही। हवा की गति कम होने से मौसम में हल्की गर्मी महसूस हुई।

 

heavy fog with cold wave in madhya pradesh, today weather update in hindi

अभी छाए रहेंगे बादल
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री था। आद्र्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत थीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण सोमवार को भी बादल बने रह सकते हैं। सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की सम्भावना है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो