scriptबंगाल की खाड़ी से आई बादलों की खेप, लम्बे समय बाद झमाझम- देखें वीडियो | heavy rain alert after a long time, watch video | Patrika News

बंगाल की खाड़ी से आई बादलों की खेप, लम्बे समय बाद झमाझम- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 07, 2021 09:05:43 am

Submitted by:

Lalit kostha

शहर में सोमवार को 19.6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड, अभी चार दिन बारिश के आसार

heavy rain alert

heavy rain alert

जबलपुर। मानसूनी बादल कई दिनों बाद सोमवार को मेहरबान हुए। बंगाल की खाड़ी से आई बारिश वाले बादलों की खेप ने राहत की बौछार की। सुबह से उमड़-घुमड़ रहे काले बादल दोपहर से पहले और दोपहर के बाद दो बार सक्रिय हुए। गरज-चमक के साथ दो खेप में बारिश हुई। इस दौरान 19.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई। हालांकि, दोपहर बाद जिस प्रकार काले घने बादल छाए और गर्जना हुई, उस हिसाब से झमाझम बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हुई। बारिश थमते ही उमस बढ़ गई। हल्की चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो नए सिस्टम से अभी चार दिन शहर और सम्भाग में अनेक जगह बारिश का अनुमान है।