scriptलाइव वीडियो- मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | heavy rain alert in madhya pradesh | Patrika News

लाइव वीडियो- मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

locationजबलपुरPublished: Apr 16, 2019 11:01:08 am

Submitted by:

Lalit kostha

लाइव वीडियो- मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शहर में मंगलवार सुबह बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया सुबह 9:00 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई इस कारण तापमान में गिरावट हुई और गर्मी से राहत मिली जबकि सोमवार को सीजन में सर्वाधिक 42 पॉइंट 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था सोमवार को शाम क्षेत्रों में हल्की बारिश के बावजूद भी गर्मी में कोई विशेष कमी नहीं आई थी सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27 पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया मौसम विज्ञान केंद्र आधार ताल के वैज्ञानिक सहायक रोहन के अनुसार सुबह 11:30 बजे बारिश को रिकॉर्ड किया जाएगा

जबलपुर। मप्र में अगले दिनों दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तेज अंधड़, ओलों के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सावधान रहने कहा है। मंगलवर सुबह से ही काले बादलों ने पूरे शहर में डेरा डाल रखा है। जिसके बाद सुबह 9:30 बजे से हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई। देखते ही देखते मौसम ऐसा हो गया है, जैसा आषाढ़ सावन का दिन हो। हालांकि घरों व ऑफिसों में उमस बढ़ गई है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं सूरज की बादलों से आंख मिचौली भी परेशान कर रही है।

news facts-

सीजन में सर्वाधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
दिनभर तपन से लोग हुए हलाकान, शाम को बूंदाबांदी से बढ़ गई उमस

शहर में मंगलवार सुबह बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 9:00 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस कारण तापमान में गिरावट हुई और गर्मी से राहत मिली। जबकि सोमवार को सीजन में सर्वाधिक 42 पॉइंट 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सोमवार को शाम क्षेत्रों में हल्की बारिश के बावजूद भी गर्मी में कोई विशेष कमी नहीं आई थी। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27 पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया मौसम विज्ञान केंद्र आधार ताल के वैज्ञानिक सहायक रोहन के अनुसार सुबह 11:30 बजे बारिश को रिकॉर्ड किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 अप्रैल को आंधी चलने, गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने पर मौसम बदला है। इस कारण हवा की दिशा उत्तरी से बदलकर दक्षिण पूर्वी हो गई। हवा की औसत रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। अरब सागर की ओर से आने वाली नमी से बारिश हो रही है। शहर के कुछ क्षेत्रों में सोमवार शाम बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र में बारिश दर्ज नहीं की जा सकी। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढकऱ सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह की आद्र्रता 28 और शाम की आद्र्रता 20 प्रतिशत रही। दिन में धूप इतनी तेज थी कि कम लोग ही घरों से बाहर निकले। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जबलपुर संभाग में 17 अप्रैल तक कहीं कहीं बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान साफ होते ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो