scriptमध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, संभाग में होगी झमाझम बारिश | heavy rain alert in mp astro weather prediction | Patrika News

मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, संभाग में होगी झमाझम बारिश

locationजबलपुरPublished: Sep 24, 2019 08:56:20 pm

Submitted by:

abhishek dixit

संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान

india monsoon,monsoon watch india,weather update,weather report,weather report india,

india monsoon,monsoon watch india,weather update,weather report,weather report india,

जबलपुर. शहर के कई क्षेत्रों में मगलवार दोपहर दो बजे झमाझम बारिश हुई। उसके बाद देर रात तक आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा और मौसम नम हो गया। मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के अनुसार संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल मप्र से मानसून सक्रिय हो गया है और मानसून लौटने की शुरूआत भी नहीं हुई।

शहर में सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर में हल्की धूप हुई लेकिन दोपहर 1.30 बजे बादलों से सूरज को ढक लिया और घनघोर बादलों से बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक सिर्फ .4 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। मौसम वेधशाला अधारताल केवल अधारताल में होने के कारण अधारताल क्षेत्र की बारिश रेकॉर्ड की जाती है। यहीं कारण है कि एक घंटे तक हुई शहर की अच्छी बारिश रेकॉर्ड नहीं हुआ। सीजन की कुल बारिश 1538 मिमी हो चुकी है। करीब 61 इंच बारिश हो चुकी है जबकि शहर की औसत बारिश 52 इंच है।

बारिश के बाद नम हुआ मौसम
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.3 मिमी रेकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की आद्र्रता 88 एवं शाम की आद्र्रता 92 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा रही। पर्याप्त आद्रता और कम तापमान के कारण शाम को मौसम नम हो गया। घर से बाहर निकले लोगों को ठंडी हवाओं ने बदले मौसम का अहसास कराया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार आसमान पर पर्याप्त बादल हैं। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो