script#monsoon: बारिश से उफनाइ ये नदियां, टूटा मुख्य रास्तों से संपर्क- देखें वीडियो | heavy rain alert in mp monsoon 2018 | Patrika News

#monsoon: बारिश से उफनाइ ये नदियां, टूटा मुख्य रास्तों से संपर्क- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jul 23, 2018 04:04:24 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मानसून अलर्ट- बारिश से उफनाइ ये नदियां, टूटा मुख्य रास्तों से संपर्क- देखें वीडियो

मानसून अलर्ट

मानसून अलर्ट

जबलपुर। पिछले दो दिन से जारी बारिश से जहां लोग इंद्रदेव को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं जाते आषाढ़ में जिले के आसपास की नदियां उफान पर आ गई हैं। जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर में जोरदार बारिश का दौर जारी है। नर्मदा अपने पूरे वेग से बह चली है। इसकी सहायक नदियां भी जमकर इठला रही हैं। कटनी में कटनी नदी और नरसिंहपुर की शक्कर नदी में जबरदस्त तेज बहाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की सक्रियता अगले दो दिनों तक ऐसी ही बनी रहने की संभावना है।

ये नदियां हुईं खतरनाक –
निवास से मनेरी ,बरेला मार्ग पर लगातार मूसलाधार बारिश से तीन नदियां उफान पर आ चुकी है जानकारी के अनुसार लगतार 24 घण्टे से हो रही बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त तो हो ही चूका ह और तो और निवास बरेला मार्ग पर पढ़ने वाली भदारी की गौर नदी,मनेरी की झामल नदी,और धंनपुरी की रानवे नदी उफान पर आ गई है घण्टो से कई वाहनों की लंबी कतार लग चुकी हैं कई स्कुल , व् कालेज आने वाले छात्र,छात्रा इस जाम पर फस चुके हैं हलाकि प्रशसन मौके पर मुस्तेद हो चूका हैं बारिस को देखकर यह अंदाजा लगया जा रहा हैं कि जाम को खुलेने में घण्टो का समय लग जायेगा और बताया गया कि इस जाम पर कई शिक्षक ,और कर्मचारी वर्ग भी जो की अपडाउन करते हैं वो भी फसे हुए हैं।

कटनी पानी पानी –
ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सिलौंडी और नेगई गांव के बीच का पुल भी उफान पर। आवागमन हुआ बाधित। सिलौंडी और नेगई के बीच बने पुल के ऊपर बारिश का पानी आने से पाली,मारसिहुडी, भैंसवाही, पिंडरई पिपरिया, मुखास, सिलौंडी,नेगई, तिलमन सहित कई गांव का संपर्क टूटा हुआ है।लोगों का आवागमन बाधित है।बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। कछारगांव बड़ा और सुनारखेड़ा के बीच बने पुल में भी लभेर नदी का पानी आ गया है।जिससे कटनी, सिहोरा, जबलपुर, कुंडम के लिए जाने वाली बसों के पहिये एक दम थम चुके हैं।यहाँ से भी खम्हरिया,गौरा, इटौली, कंजिया,बरहटा, कुंसरी, कछारगांव बड़ा,इमलई,सुनारखेड़ा सहित कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो