scriptमौसम: कल झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ, आज आग उगलते सूरज से परेशान- देखें वीडियो | heavy rain alert in mp, today weather update in hindi | Patrika News

मौसम: कल झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ, आज आग उगलते सूरज से परेशान- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 09, 2021 01:49:44 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम: कल झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ, आज आग उगलते सूरज से परेशान- देखें वीडियो
 

UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, अगले दो-तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम

UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, अगले दो-तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम

जबलपुर। प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से धूप और बादलों की लुका-छिपी के बीच दोपहर को धूल भरी आंधी चली। करीब 40-45 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने के साथ आसमान काले बादलों से घिर गया। कुछ ही देर में बादल गरजने लगे। आकाशीय बिजली चमकने लगी। शाम 4 बजे के लगभग कुछ पल बारिश हुई। सुबह से उमस और गर्मी से बेचैन लोगों को बूंदबांदी के बाद चली शीतल हवा ने राहत पहुंचाई। तापमान में भी गिरावट आयीं। लेकिन रात तक उमस और चिपचिपी गर्मी फिर सताने लगी।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री सी नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सी दर्ज हुआ। यह समाान्य से एक डिग्री सी नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 55 प्रतिशत और शाम को 72 प्रतिशत थीं। दक्षिणी हवा 7-8 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। दोपहर से शाम के बीच 0.8 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो