scriptगरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार | heavy rain forecast, effect of low pressure area in MP | Patrika News

गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार

locationजबलपुरPublished: Oct 21, 2019 10:12:23 pm

– जबलपुर में मंडराते रहे काले बादल, सुबह-शाम छाई धुंध

जबलपुर . शहर में रविवार को दिन भर रुक-रुक हुई बारिश का क्रम सोमवार को थम गया। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह और रात के समय धुंध छाई रही। धुंध का असर सोमवार को सुबह 11 बजे तक रहा। अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर बरकरार रहा। सिस्टम कमजोर पडऩे से बारिश नहीं हुई। काले बादलों के आसमान में लगातार मंडराने से उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बादलों के डेरे के कारण लगातार तीसरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। ये सामान्य से 5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। उत्तर-पश्चिम हवा 2-3 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। सम्भाग के कुछ स्थानों पर मंगलवार को हल्की बारिश की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्व मानसून का प्रभाव शहर में कम हो गया है। अब धीरे-धीरे आसमान साफ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो