scriptअभी और होगी राहत की बारिश, मौसम विदों ने दिए ये खास संकेत | Heavy rain forecast in MP | Patrika News

अभी और होगी राहत की बारिश, मौसम विदों ने दिए ये खास संकेत

locationजबलपुरPublished: Sep 21, 2018 08:48:39 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

उड़ीसा और छग के ऊपर चक्रवाती हवाओं का डेरा

Rain

Heavy rain forecast in MP

जबलपुर। भादों की तीखी तपन से बेचैन हर व्यक्ति के लिए शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जबलपुर में दिन भर में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की की। बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। रिमझिम बारिश के बीच ही लोगों ने शाम को सैर-सपाटे आनंद लिया। एक तरफ ताजियों की जुलूस में खासी भीड़ रही, वहीं रात में रिमझिम के बीच ही लोगों गणपति पंडालों में पहुंचकर गणपति के विविध रूपों के दर्शन किए। बारिश को कृषि के लिए भी बेहद शुभ माना जा रहा है। मौसम विदों ने संभावना व्यक्त की है कि आगामी २४ घंटों में बारिश का यही क्रम जारी रह सकता है।

बना चक्रवाती घेरा
शुक्रवार को बादलों के डेरे की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रात में ठंडी हवाएं चलीं। पारा लुढ़कर तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के ऊपर कब दबाव का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण ही बादल सक्रिय हुए हैं। शहर में बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी से निर्मित यह कम दबाव का क्षेत्र अभी दो दिन बना रह सकता है। शनिवार और रविवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर बौछार पडऩे की संभावना है।

उमस से मिली राहत
शहर में बीते कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई थी। शुक्रवार को शाम को बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया। आठ किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वी हवा चली। इसका असर तापमान पर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान २८.३ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्यिस कम है। न्यूनतम तापमान २४.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आद्रता सुबह 88 और शाम को 98 प्रतिशत रेकॉर्ड हुई।

पिछले सीजन से अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अभी तक पिछले सीजन के मुकाबले अधिक बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को शाम को 4 से 6 बजे के बीच 12 मिमी से अधिक बारिश होने के बाद इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 1063.1 मिमी पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष 21 सितंबर तक 905.9 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई थी। इस लिहाज से सीजन में अभी तक बीते वर्ष के मुकाबले 157.2 मिमी अधिक बारिश दर्ज हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो