scriptमप्र में हाईअलर्ट जारी: नर्मदा समेत सभी नदियां उफान पर, अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है भारी बारिश: देखें वीडियो | Heavy rain, Heavy rain alert, Heavy rain alert in madhya pradesh | Patrika News

मप्र में हाईअलर्ट जारी: नर्मदा समेत सभी नदियां उफान पर, अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है भारी बारिश: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 09, 2019 11:17:31 am

Submitted by:

Lalit kostha

रात 11.30 बजे तक साढ़े तीन इंच बारिश, गरजे-चमके-झूमकर बरसे बदरा, शहर हो गया तर-बतर, छलक उठे तालाब

rain_1.jpg

Heavy rain, Heavy rain alert, Heavy rain alert in madhya pradesh

jabalpur news/ शहर में रविवार को बादल एक बार फिर मेहरबान हुए। 14 घंटे में करीब साढ़े तीन इंच बारिश हुई। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से शहर पानी से तरबतर हो गया। पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तडक़े चार बजे से बादल गरजे। फिर चमक के साथ ही बौछार पडऩे लगी। करीब आधे घंटे में ही पौने दो इंच पानी बरस गया। सुबह के समय जब लोग से नींद से जागे, तो बीते दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग था। धूप गायब थी। आसमान पर काले बादल छाए थे। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ था।

 


किस्त-किस्त में पानी बरसने के साथ ही इस साल की कुल बारिश का आंकड़ा भी निर्धारित औसत (52 इंच) को पार कर गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार शाम तक सीजन में कुल 1413 मिमी (55 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की है। रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह 8.30 से रात 11.30 बजे तक कुल 73 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

rain3.jpg

चार डिग्री नीचे पारा- लगातार बारिश से दो दिन से उछल रहा पारा रविवार को नीचे चला गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। ये शनिवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री और सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रेकॉर्ड हुआ है। आद्र्रता सुबह के समय सौ प्रतिशत और शाम के समय 98 प्रतिशत था।

 

बारिश के दौरान विजिबिलिटी घटी
रविवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई। तडक़े चार बजे अपेक्षाकृत तेज बारिश हुई। उस वक्त हल्का अंधेरा होने के साथ ही तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी घट गई। बूंदाबांदी इतनी तेज थी कि सडक़ से गुजर रहे वाहनों की लाइट भी मध्यम नजर आ रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तडक़े चार से पांच बजे के बीच करीब एक घंटे में 46.8 मिमी बारिश हुई। सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे के बीच 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच करीब 22 मिमी पानी बरसा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो