scriptडरा रहा लौटता मानसून, चौबीस घंटे में इतने बरसे कि शहर में दिखा दिया बाढ़ सा नजारा | heavy rain, heavy rain in bhopal, water leve, water level cross lake, | Patrika News

डरा रहा लौटता मानसून, चौबीस घंटे में इतने बरसे कि शहर में दिखा दिया बाढ़ सा नजारा

locationजबलपुरPublished: Sep 27, 2019 10:48:06 am

Submitted by:

Lalit kostha

लौटते मानसून ने भी लगाई झड़ी, बुधवार की शाम से गुरुवार की शाम तक लगातार बारिश
 

heavy rain, heavy rain in bhopal, water leve, water level cross lake, water level, lake, bhopal water level, weather update in mp, weather, update, Local system, active, Heavy rain, warning, news, weather update, Local system active, Heavy rain warning, district news, weather news, weather department

heavy rain, heavy rain in bhopal, water leve, water level cross lake, water level, lake, bhopal water level, weather update in mp, weather, update, Local system, active, Heavy rain, warning, news, weather update, Local system active, Heavy rain warning, district news, weather news, weather department

mp monsoon update जबलपुर/ देर से आया मानसून इस साल देर तक जोर मार रहा है। झमाझम आगाज करने वाले मानसून ने जाते-जाते झड़ी लगाई। बुधवार की शाम से गुरुवार की शाम तक चंद मिनटों के फासले में लगातार पानी बरसा। प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुरुवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। बुधवार की शाम को बारिश ने आसमान में चमक और तेज गरज के साथ दस्तक दी थी। लेकिन देर रात से गुरुवार को दोपहर बाद तक बादल चुपचाप बरसते रहे। इस दौरान चौबीस घंटे में करीब दो इंच पानी बरस गया। बारिश के सिलसिले से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी। सामान्य से नीचे चला गया। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।


अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। ये सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 100 प्रतिशत और शाम को 93 प्रतिशत थीं। दक्षिणी हवा दो किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। बुधवार को शाम 5.30 से गुरुवार की शाम 5.30 बजे के बीच 46.6 मिमी (1.84 इंच) वर्षा रेकॉर्ड हुई। सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा बढकऱ 1595.6 मिमी हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी चक्रवाती हवा का घेरा अभी बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना है।

bargi dam gate open
IMAGE CREDIT: lali

बरगी डैम के 9 गेट खुले, नर्मदा तटों में बढ़ा जल स्तर

यह है स्थिति

-422.80 मीटर मौजूदा जल स्तर
-422.76 मीटर जलभराव स्तर

-55645 क्यूसेक पानी की निकासी
-9 गेट खुले हैं एक मीटर

-5 गेट खुले थे सुबह 10 बजे तक
-4 और गेट खोले गए

कैचमेंट क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के कारण बरगी डैम का जल स्तर तेजी से बढऩे के बाद गुरुवार को सुबह डैम के चार और गेट खोल दिए गए। डैम के नौ गेट से पचपन हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी की जा रही है। जिसके कारण दोपहर बाद नर्मदा तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट व भेड़ाघाट में जल स्तर तेजी से बढऩे लगा। डैम कं ट्रोल रूम के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया की कैचमेंट क्षेत्र मंडला, डिंडौरी, सिवनी में बारिश जारी है। इसके मद्देनजर डैम में पानी की आवक को लगातार रिव्यू किया जा रहा है। जिससे आवश्यक होने पर पानी की निकासी घटाई या बढ़ाई जा सके। नर्मदा के तटवर्ती क्षेत्रों के रहवासियों को बाढ़ के हालात में तटों के करीब न जाने अलर्ट किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो