scriptमध्यप्रदेश के इस शहर में हो रही मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | heavy rain red alert in madhya pradesh | Patrika News

मध्यप्रदेश के इस शहर में हो रही मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2019 08:05:35 pm

Submitted by:

abhishek dixit

18 घंटे में हुई आधा इंच से अधिक बारिश, गर्मी के बाद अचानक हुआ सर्दी का अहसास

heavy rain alert in madhya pradesh today

heavy rain alert in madhya pradesh today

जबलपुर. मौसम का मिजाज अचानक इस तरह बदला कि चैत्र के महीने में सावन जैसा अहसास होने लगा। शहर में मंगलवार की आधी रात बारिश शुरू हुई और बुधवार रात तक रूक रूक बौछारे पड़ती रही। इस कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई और हवा से सर्दी का अहसास भी हुआ। दो दिन पहले तक 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रह गया।

Read Also : मप्र में बारिश से रोया किसान, बर्बाद हुआ लाखों का गेहूं- देखें वीडियो

मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात 11.30 बजे से बुधवार शाम 5.30 बजे तक 16.2 मिमी बारिश हुई। जबकि, बुधवार सुबह 8.30 बजे के बाद 2.2 मिमी बारिश हुई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूक रूककर बारिश होती रही। सुबह 7.30 बजे रिमझिम फुहारे पड़ रही थी तो ड्यूटी जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चों को रेन कोट, छाता का सहारा लेना पड़ा।

कई बार बदला मौसम का रंग
सुबह बारिश के बीच सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर में बारिश बंद हुई लेकिन बादल छाए रहे। आद्र्रता के कारण हल्की गर्मी और उमस का मौसम बना। दोपहर बाद बादल और हवाओं ने फिर मौसम बदल दिया। शाम को बारिश हो गई।

सामान्य से 8 डिग्री कम हुआ दिन का तापमान
अधिकतम तापमान .2 डिग्री कम होकर सामान्य से आठ डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 71 व शाम की आद्र्रता 73 प्रतिशत रही। दक्षिण पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 4-5 किमी प्रति घंटा रही।

बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार जबलपुर संभाग में बुधवार को कहीं कहीं तेज हवा के साथ बारिश या ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। दक्षिण पूर्वी हवा के कारण अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके प्रभाव से आसमान पर घने बादल है। हालांकि 18 से 23 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, कहीं कहीं बादल रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो