जबलपुर

मौसम की चेतावनी: प्रदेश में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़े हालात- देखें वीडियो

मौसम की चेतावनी: प्रदेश में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़े हालात- देखें वीडियो

जबलपुरApr 17, 2019 / 11:15 am

Lalit kostha

मौसम की चेतावनी: प्रदेश में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़े हालात- देखें वीडियो

जबलपुर। बैसाख माह के पहले दिन जब सूरज आग उगलता है, लोग पसीने से नहा जाते हैं, उस दिन ऐसे काले बाद छाए हैं, जैसे सावन का महीना शुरू हो गया हो। तेज आंधी के साथ ओलों के साथ बारिश हो रही है। जबलपुर में सुबह 4 बजे से तेज बारिश हो रही है। 9 बजे के बाद से रुक रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। ऐसे में मौसम अचानक गर्म से ठंडा हो गया है। तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

news facts- बारिश से बदला मौसम, 11 डिग्री लुढक़ा तापमान

इसके पहले शहर में मंगलवार सुबह बारिश के कारण मौसम बदल गया। विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 से 11.30 बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। दिन भर बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में 11 डिग्री गिरावट हुई और आद्र्रता का स्तर बढ़ गया। दोपहर में गर्मी के साथ उमस हुई। उत्तरी हवा की तेज रफ्तार के कारण शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार शाम ही बंूदाबांदी और कहीं कहीं हल्की बारिश हुई थी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 11 डिग्री लुढकऱ सामान्य 8 डिग्री कम 30.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बादल छाए रहने के बाद आद्र्रता बढऩे के कारण उमस शुरू हो गई। सुबह की आद्र्रता 38 व शाम की आद्र्रता 47 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा थी।

छाता लेकर निकले लोग
मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल के अनुसार सुबह 9 से 11.20 बजे .3 मिमी बारिश दर्ज की गई। समर सीजन की कुल बारिश 9.1 मिमी हो चुकी है। लोग घर से निकले तो रिमझिम फुहारे दिखीं। जो लोग धूप से बचने को छाता लेकर चल रहे थे, उनके छतरियां बारिश से बचाव में काम आईं।

बाजारों में देर से आई रौनक-
रिमझिम बारिश के कारण दोपहर 12 बजे तक प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम थी। मौसम साफ हुए तो बाजारों की रौनक बढ़ी। मेडिकल कॉलेज व विक्टोरिया अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम थी। अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया, मौसम खराब होने के कारण आसपास के क्षेत्रों से कम मरीज आए। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार बुधवार को भी आंधी, बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे।

Home / Jabalpur / मौसम की चेतावनी: प्रदेश में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़े हालात- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.