अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री सी नीचे बना रहा। आद्र्रता 98 प्रतिशत रही। उत्तर-पश्चिम हवा 3 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। शुक्रवार को सुबह 8.30 से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक 71.7 मिमी और शनिवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 14.7 मिमी वर्षा हुई। इसे मिलाकर सीजन में कुल वर्षा 339.6 मिमी हो गई है। जबकि पिछले वर्ष 24 जुलाई तक कुल 255.1 मिमी वर्षा हुई थी।
शहर में एक दिन की बारिश ने नगर निगम प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सूपाताल, धनवंतरि नगर, मदन महल, पुरवा समेत कई सडक़ें तालाब में तब्दील हो गई हैं। निर्माणाधीन फ्लाईओवर की साइट के दोनों ओर की सडक़ पर कीचड़ मच गया है। राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। कई रिहायशी इलाकों में घरों में पानी भर गया है। प्रेमनगर के आसपास नालों के मुहाने खुले होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। राइट टाउन क्षेत्र में सीवर लाइन साइट पर गहरे गड्ढे एक्सीडेंटल प्वॉइंट बन गए हैं।
शहर में पिछले चौबीस घंटे में रुक-रुक कर हो रही बारशि से कटंगा रोड दुर्गा स्वीट्स के आसपास के घरों में पानी भर गया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के कं ट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से जोन कार्यालय को सूचना दी गई। सम्भागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज को साफ कराया। दीनदयाल वार्ड में पावर हाउस के सामने रिहायशी इलाकों में घरों में नाले-नालियों का पानी भरने से गृहस्थी का सामान फर्नीचर, अनाज और बिस्तर गीले हो गए।