जबलपुर

यहां तो आरक्षण प्रक्रिया में ही राजनीति गर्मा गई

जबपुर के मानस भवन में हंगामे के बीच नगर निगम के 79 वार्डों के लिए पूरी हुई आरक्षण की प्रक्रिया
 

जबलपुरOct 01, 2020 / 09:39 pm

shyam bihari

Nagar Nigam Jabalpur

 

जबलपुर। पार्षद बनने का सपना संजोए कई लोगों के चेहरे खिल गए तो कुछ को निराशा हाथ लगी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम के 79 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन घंटे प्रकिया को पूरा कर लिया गया। कोरोना संकट के बीच मानस भवन में आयोजित प्रक्रिया के दौरान कुछ पूर्व पार्षदों ने रुलिंग प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इसके कारण कुछ देर प्रक्रिया प्रभावित हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें नियमावली से अवगत कराया। इसके बाद फिर से प्रक्रिया शुरू हुई। सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से लेकर महिला वर्ग के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

इस प्रकार हुआ 79 वार्डों का आरक्षण
ओबीसी वर्ग के लिए ये 20 वार्ड हुए आरक्षित
ओबीसी महिला 10 वार्ड
36,71,10,24,17,57,1,67,20,27
ओबीसी अनारक्षित 10 वार्ड
59,37,2,3,38,74,65,5,54,28

सामान्य वर्ग के लिए 44 वार्ड हुए आरक्षित
सामान्य वार्ड महिला
4,6,7,12,15,22,25,31,41,68,79,14,19,33,69,13,21,72,76,30,50,60
सामान्य वार्ड अनारक्षित
8,11,16,32,34,35,39,40,42,51,55,56,73,49,18,43,46,61,23,45,47,26
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए 11 वार्ड
अनुसूचित जाति अनारक्षित वार्ड
44,52,78,63
अनुसूचित जाति महिला वार्ड
53,58,66,48,29,9
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुए 4 वार्ड
अनुसूचित जनजाति महिला 75,70
अनुसूचित जनजाति अनारक्षित 64,77

प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप

वार्डों के आरक्षण के दौरान सामान्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई ही थी तभी कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने रूलिंग प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दोपहर 1.30 के लगभग प्रक्रिया को रोक दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनप्रतिनिधियों को जो भी भ्रम है उसे दूर किया जा रहा है। सभी को नियमों की जानकारी दी गई। चक्रानुक्रम फॉर्मूला से अवगत कराया गया। आधा घंटे के लगभग प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 2.30 बजे आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.