scriptयहां लोगों पर चढ़ा चुनावी रंग, मोदी और राहुल भी साथ में खेलेंगे होली | Here Modi and Rahul will play Holi before loksabha election | Patrika News

यहां लोगों पर चढ़ा चुनावी रंग, मोदी और राहुल भी साथ में खेलेंगे होली

locationजबलपुरPublished: Mar 17, 2019 06:24:50 pm

Submitted by:

abhishek dixit

होली के लिए सजा बाजार : मोदी और राहुल के मुखौटों की खरीद ज्यादा

Modi-Rahul

Modi-Rahul

जबलपुर. इस बार मोदी और राहुल के मुखौटे को पहने हुए हर कोई होली खेलेगा। चुनावी रंग के बीच इस बार होली का रंग भी खूब चढ़ेगा। इस बीच जहां होली की हुड़दंग होगी, वहीं मोदी और राहुल के सपोट्र्स भी इन मुखौटों के पीछे नजर आएंगे। अलग-अलग मुखौटों और रंग-बिरंगे गुलालों के साथ होली का बाजार सज चुका है। यहां सिर्फ इंतजार अब ग्राहकों का हो रहा है। शहर के बाजारों में होली की रंगत छा चुकी है। विभिन्न क्षेत्रों में सजने वाले बाजारों में इस बार कई नई तरह की वैरायटीज भी नजर आ रही है। इसमें पिचकारी और अलग-अलग प्रकार के मुखौटे काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मुखौटों में दिखेगा चुनावी रंग
होली के रंगों के साथ-साथ इस बाद मुखौटों के साथ चुनावी रंग भी नजर आएगा। क्योंकि मोदी और राहुल के मुखौटे मार्केट में लोगों को काफी लुभा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे सबसे ज्यादा इन्हीं मुखौटों की खरीदारी कर रहे हैं, ताकि होली में इस बार डिफरेंट सेलिब्रेशन हो सके।

तरह-तरह की पिचकारियां
बच्चों के साथ-साथ हर एज ग्रुप के हिसाब से पिचकारियां मिल रहीं हैं। बजूका वाली पिचकारियां बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हें। इसके साथ ही यंगस्टर्स भी होली के रंग में रंगने के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां खरीद रहे हैं।

हर्बल गुलाल और रंग
चेहरे को कैमिकल्स से बचाने के लिए अब शहरवासी सिर्फ हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करना पसंद कर रहे हैं। मार्केट में खरीदारी के दौरान भी वे इन्हीं कैटेगरी में रंग-गुलाल खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों को होली का त्योहार सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में कैमिकल्स वाले रंग बच्चों की स्किन को नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए जरूरी है कि हर्बल रंगों की खरीदारी कर सकें।

फंकी-कलरफुल टी-शर्ट्स
होली की शॉप्स में इस बार कलरफुल टी-शट्र्स की भरमार भी देखने को मिल रही है। इसमें वाइट टी-शट्र्स पर होली है, होली अलबेली और हैप्पी होली के स्टिकर्स के साथ वाली ड्रेसेज मिल रही है। दुकानदार का कहना है कि इस बाद इस तरह की टी-शट्र्स सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो