scriptनौतपा के पहले जबलपुर में शनिवार को झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 44.2 डिग्री | High temperature in Jabalpur, temperature 44.2 degrees | Patrika News
जबलपुर

नौतपा के पहले जबलपुर में शनिवार को झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 44.2 डिग्री

– सूरज ने उगली आग, दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े

जबलपुरMay 23, 2020 / 09:48 pm

गोविंदराम ठाकरे

Mercury reached beyond 43 in Khandwa, Collector changed school timings

Mercury reached beyond 43 in Khandwa, Collector changed school timings

जबलपुर. सूरज ने शनिवार को आग उगली। झुलसाने वाली धूप रही। गर्म हवा के थपेड़े चले। पारा उछलकर 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अभी तक नरम तेवर रहे मौसम के बदले रुख के बाद गर्मी सीधे अपने तीखे तेवर दिखा रही है। सूर्योदय के साथ ही गर्मी सता रही है। जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है पारा भी रेकॉर्ड तोड़ रहा है। दोपहर के समय तपिश इतनी ज्यादा है कि धूप से झुलसा रही है। गर्मी से बचने के लिए सडक़ों पर लोग सिर-मुंह में गमछा-दुपट्टा बांधकर चल रहे है। दिन भर की तेज गर्मी के बाद शाम को भी राहत नहीं है। धरती तपने के बाद शाम को भी गर्म हवा चल रही है। अचानक बदले मौसम से नौतपा से पहले ही शहर शनिवार को तप उठा है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सी था। अधिकतम तापमान शनिवार को बढकऱ अभी तक के रेकॉर्ड 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री का उछाल आया। यह बढकऱ शनिवार को 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अभी तक सामान्य से नीचे चल रहा तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 24 प्रतिशत और शाम को 14 प्रतिशत थीं। उत्तर पश्चिमी हवा 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं।
आज से लू चलने की सम्भावना-
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। हवा की दिशा जैसे-जैसे पश्चिमी होगी गर्मी और बढ़ेगी। रविवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर लू चलने की सम्भावना है। तापमान में बढ़ोतरी का क्रम अभी चार-पांच दिन तक जारी रह सकता है। अभी पूरे मध्य भारत में लू और तेज गर्मी का दौर रहेगा।

Home / Jabalpur / नौतपा के पहले जबलपुर में शनिवार को झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 44.2 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो