scriptvideo story: सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, जनता में भडक़ा गुस्सा किया पुतला दहन | highest petrol diesel price in india today, protest against government | Patrika News

video story: सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, जनता में भडक़ा गुस्सा किया पुतला दहन

locationजबलपुरPublished: Jun 25, 2020 11:09:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

जनता में भडक़ा गुस्सा किया पुतला दहन

petrol_1.jpg

petrol price

जबलपुर। कोरोना वायरस के संकट के समय केंद्र सरकार आम जनता को राहत की जगह आफत दे रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उसे प्रतिलीटर तेल पर 50 रुपए तक टैक्स चुकाना पड़ रहा है। कीमतें बढऩे का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। जरुरत की चीजें महंगी हो रही हैं। यह आरोप शहर कांग्रेस कमेटी के वक्ताओं के द्वारा बुधवार को सिविक सेंटर में दिए धरने में लगाए गए। इसी तरह शहर और ग्रामीण क्षेत्र में आंदोलन हुआ।

कई स्थानों पर प्रदर्शन
सिविक सेंटर धरना में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक विनय सक्सेना, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, मुकेश राठौर, टीकाराम कोष्टा, झल्लेलाल जैन, अजय अग्रवाल, राशिद सुहेल सिद्दीकी, शिव कुमार चौबे, रामदास यादव, राजेश सोनकर, नरिंदर पांधे, आदि उपस्थित थे। वहीं भान तलैया क्षेत्र में संजय अहिरवार धर्मेंद्र पहारिया, शैलेंद्र कुंडे,, रांझी में जगतमणि चतुर्वेदी, सोनू दुबे, बिलहरी सुशील जसेले, रामपुर दिनेश तनवेस और गढ़ा में शेखर सोनी, अखिलेश शर्मा, मुईन अंसारी के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। केंट में केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे के साथ अमरचंद बावरिया, किरण ठाकुर, राजीत यादव, राहुल रजक, दिलीप रजक आदि ने धरना दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो