जबलपुरPublished: Apr 02, 2020 02:45:39 pm
Lalit kostha
हर जगराता की जान हैं ये हिट देवी गीत, सुनते ही झूमने लगते हैं भक्त: देखें वीडियो
हर जगराता की जान हैं ये हिट देवी गीत, सुनते ही झूमने लगते हैं भक्त: देखें वीडियो
जबलपुर। चैत्र नवरात्र की आज नवमीं तिथि है। आज जवारा विसर्जन, कन्या भोज के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। सुबह से घर घर में कन्याभोज हो रहा है। लॉक डाउन के चलते लोग अपने घरों की कन्याओं को ही भोजन करा रहे हैं। अधिकतर लोग कन्याभोज की अपेक्षा जरूरतमंदों को खाना खिलाकर माता की सेवा आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी मौके पर घरों में देवी गीतों की धूम मची है। हर घर से माता के जस, भजन और देवी गीतों की आवाजें आ रही हैं। ऐसे में पत्रिका जबलपुर कुछ देवी गीतों को लेकर आया है, जो कि हर देवी माता के जगराते की जान होते हैं। इन गीतों के बिना जगराता अधूरा सा लगता है। वहीं इन्हें सुनकर भक्त माता की भक्ति में झूमने लगते हैं। गायिका आरती मिश्रा और मनीष अग्रवाल द्वारा गाए हुए चुनिंदा देवी गीतों को इसमें शामिल किया गया है।