scriptहोली 2019: कॉलेज गर्ल्स ने खेली ऐसी होली, कि वायरल हो गया ये वीडियो | holi 2019 College girl dance video viral | Patrika News

होली 2019: कॉलेज गर्ल्स ने खेली ऐसी होली, कि वायरल हो गया ये वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 18, 2019 02:27:18 pm

Submitted by:

Lalit kostha

होली 2019: कॉलेज गर्ल्स ने खेली ऐसी होली, कि वायरल हो गया ये वीडियो

holi 2019

holi 2019

जबलपुर। होली का खुमार एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गया। बुधवार रात को होलिका दहन होगा, इसके बाद गुरुवार को रंगों वाली होली खेली जाएगी। लेकिन कॉलेज, हॉस्टल में होली पिछले चार दिनों से जारी है। जिन गल्र्स को अपने घर जाना है, वे कॉलेज कैम्पस में होली खेल रही हैं। मदन महल में एक ऐसा ही आयोजन हुआ। जहां कॉलेज गल्र्स ने डीजे की धुन पर खूब डांस किया। रंग लगाकर मस्ती की और गुलाल से सबको लाल किया।

गल्र्स ने जब उनके डांस का वीडियो अपने सोशल एकाउंट पर शेयर किया तो खूब लाइक मिले। इसके अलावा कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कॉलेज गल्र्स का होली सेलिब्रेशन वैसे भी बहुत लोगों को पसंद आता है। लड़कियों की डांस मस्ती देखते ही बन रही है। कॉलेज स्टूडेंट प्रीति जायसवाल ने बताया कि कई कॉलेज की गल्र्स ने एक साथ होली सेलिब्रेशन का प्रोग्राम किया। जिसमें डीजे पर वे खूब नाचीं। गुलाल और रंग लगाकर जमकर मस्ती की। वर्षा दुबे ने बताया कि सबसे ज्यादा पंजाबी गीतों पर डांस करना गल्र्स को अच्छा लगा। डीजे वाले बाबू ने भी उनका पूरा साथ दिया। दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक होली सेलिब्रेशन चलता रहा। इस दौरान शिवानी, प्रिया, पल्लवी आदि गल्र्स मौजूद रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो