script

रंग में भंग डाल सकती है बारिश, पड़ेगी फिर से ठंड

locationजबलपुरPublished: Mar 18, 2019 03:55:36 pm

Submitted by:

Lalit kostha

रंग में भंग डाल सकती है बारिश, पड़ेगी फिर से ठंड
 

 

जबलपुर, शहर में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी हुई। दोपहर बाद आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं सोमवार को सुबह ठंडी हवाओं के बीच एक बार फिर से ठंड लौट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली के रंगों में बारिश भंग डाल सकती है। अगले एक सप्ताह तक फिर से ठंड सक्रिय होने की संभावना है। रविवार शाम और रात में शहर के कुछ स्थानों पर बूंदाबादी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार रात को एक बार फिर बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बारिश या बंदाबादी हो सकती है।

news facts-

– सुबह धूप, दोपहर को छाए बादल, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी
– मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह मौसम शुष्क रहा। दोपहर बाद उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा उत्तरी से दक्षिणी हुई तो समुद्री हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने लगी। हलांकि बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह की आद्र्रता 38 प्रतिशत थी जो शाम को 58 प्रतिशत हो गई।

होली में रहेगा बादल बारिश का मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, होली के बाद तब बादल बारिश का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। 21 मार्च को होली है और 20 मार्च को ही दूसरा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। इसके प्रभाव से कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो