scriptहोली पर खुशियों के रंग से रंगने वाली आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने चली है कुछ ऐसी चाल- राशिफल | holi horoscope in hindi 20 march 2019 | Patrika News
जबलपुर

होली पर खुशियों के रंग से रंगने वाली आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने चली है कुछ ऐसी चाल- राशिफल

होली पर खुशियों के रंग से रंगने वाली आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने चली है कुछ ऐसी चाल- राशिफल

जबलपुरMar 20, 2019 / 10:28 am

Lalit kostha

Holi special 2019 shadi ke lie holika dahan par kar le yah upaay

20 march 2019 rashifal

जबलपुर। होलिका दहन आज रात को होगा। इस दौरान यदि होलिका का पूजन, गेहूं, चना की बालियां जलाकर उसके फेरे किए जाएं तो समस्त शारिरिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके अलावा बेसन आटा का उबटन कर उसे होलिका में जलाने में त्वचा रोग खत्म हो जाते हैं।

मेष- निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ- घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
मिथुन- दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दे। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।
कर्क- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह- दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आपको लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या- आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला- क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
वृश्चिक- करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु- व्यस्त रहे, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
मकर- दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुम्भ- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो