जबलपुर

सीएए के समर्थन में शाह की सभा, भगवा रंग में रंगा गैरीसन मैदान

गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर में करेंगे सभा को सम्बोधित

जबलपुरJan 11, 2020 / 09:35 pm

Manish garg

amit shah

जबलपुर । गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को जबलपुर आएंगे। वे नागरिकता संशोधन कानून पर गैरीसन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने विशेष तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। सभा में शामिल होने समूचे महाकौशल से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। आयोजन स्थल पर भाजपा नेताओं के नाम पर सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फ ग्गन सिंह कुलस्ते भी सम्मिलित होंगे।
४५ मिनट के लगभग की होगी सभा-
गृहमंत्री २.४५ बजे गैरीसन मैदान पहुंचेंगे। वे लगभग ४५ मिनट जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शरणार्थी परिवारों का नागरिकता सम्मान भी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सम्मानित होने वाले परिवारों में सिक्ख व सिंधी समाज के परिवार शामिल हैं।
तीसरी बार आ रहे हैं शाह-
गृहमंत्री शाह दो बार पहले भी जबलपुर आ चुके हैं। पहली बार वे नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल हुए थे। दूसरी बार विधानसभा चुनाव के पहले चुनावी सभा को संबोधित करने वे ग्वारीघाट आयुर्वेद कॉलेज मैदान पहुंचे थे। हालाकि गृहमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला जबलपुर दौरा है।
-देर रात तक डटें रहे प्रदेश अध्यक्ष-
आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत २६ समितियों के पदाधिकारी देर रात तक सभा स्थल पर डटे रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लुनावत, संगठन महामंत्री सुहास भगत, संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ भी उपस्थित थे। वहीं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के साथ पदाधिकारी हल्दी चावल देकर लोगों को आमंत्रित कर रहे थे।
-सभा स्थल से लेकर सर्किट हाउस तक पुलिस छावनी में तब्दील
गृह मंत्री के रूट के साथ ही डुमना एयरपोर्ट से लेकर गैरीसन ग्राउंड और सर्किट हाउस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सभा स्थल पर बिना जांच के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। गृहमंत्री के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आईजी विवेक शर्मा ने बताया सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

Home / Jabalpur / सीएए के समर्थन में शाह की सभा, भगवा रंग में रंगा गैरीसन मैदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.