scripthealth tips: सर्दी-बुखार के बाद अब चिकनपॉक्स की दस्तक, बचने के सबसे सटीक उपाए | home remedies for Chickenpox of Kids after cold fever | Patrika News

health tips: सर्दी-बुखार के बाद अब चिकनपॉक्स की दस्तक, बचने के सबसे सटीक उपाए

locationजबलपुरPublished: Feb 14, 2020 12:29:05 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अस्पतालों में पीडियाट्रिक और डर्मेटोलॉजी ओपीडी में सामने आए मामले
 
 

health_tips_01.png

home remedies for Chickenpox of Kids after cold fever

जबलपुर. मौसम बदलने के साथ ही बीमारियां बढऩे लगीं हैं। शहर के अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-बुखार के मरीजों की कतार है। जांच में चिकिनपॉक्स के कुछ मामले सामने आए हैं। चिकनपॉक्स (चेचक की बीमारी) ने कुछ बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। डॉक्टरों के अनुसार यह एक संक्रामक रोग है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच की निगरानी की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर चिकनपॉक्स के लक्षण पहचान कर उपचार करवा लिया जाए तो इसकी पीड़ा से बचा जा सकता है।

 

cold fever

एलर्जी और दर्द की शिकायत कर रहे
चिकिनपॉक्स जैसे लक्षण होने पर कुछ मरीज त्वचा सम्बंधी संक्रमण मानकर उपचार के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट के पास पहुंच रहे हैं। लाल चकते के निशान और दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें जांच में चिकिनपॉक्स पीडि़त मिले हैं। आमतौर गर्मी में फैलने वाले इस रोग ने इस बार मौसम के बदलते ही दस्तक दे दी है। मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक डॉ. पवन घनघोरिया ने बताया कुछ बच्चों में चिकिनपॉक्स के लक्षण मिले हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से संक्रमण
चिकनपॉक्स एक प्रकार का वायरल इंफेक्शन है। यह पानी के जरिए फैलता है। अभी वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के पीडि़तों की संख्या ज्यादा है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। सावधानी नहीं बरतने पर चिकिनपॉक्स का संक्रमण अटैक कर रहा है। मेडिकल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका लाजरस के अनुसार ओपीडी में बच्चे में चिकिनपॉक्स की तरह लाल दाने उभरे हुए मिले हैं। उसकी जांच कराई जा रही है।

 

Chickenpox

इसका ध्यान रखें
– चिकिन पॉक्स संक्रामक रोग है। इसका वायरस तेजी से फैलता है।
– हवा और खांसी के माध्यम से संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है।
– बच्चों को विशेष रूप से चिकन पॉक्स के रोगी से दूर रखें।
– चिकन पॉक्स के पीडि़त घर से कम निकलें। इससे परिवार के दूसरे सदस्यों तक संक्रमण नहीं फैलेगा।
– रोगी के पास साफ-सफाई रखना चाहिए, ताकि संक्रमण बढऩे न पाए।
– संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को डॉक्टर से परामर्श करके चिकिनपॉक्स का टीका लगवाना चाहिए।
– संदिग्ध लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कर जांच कराएं।

संक्रमण के लक्षण
– शरीर में फफोले पड़ जाते हैं। मरीज को बुखार, उल्टी, कमजोरी महसूस होती है।
– पीडि़त व्यक्ति के शरीर में दर्द होता है, साथ ही लाल दाने भी निकल आते हैं।
– लाल दानों में पानी भर जाता है। इसके अलावा बुखार व जुकाम, सुस्ती रहती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो