scriptपांच लोगों पर लक्ष्मी जी हुई मेहरबान, आज शाम तक मिल सकता है पैसा | horoscope 23 july 2019, aaj ka rashifal kaisa hai | Patrika News

पांच लोगों पर लक्ष्मी जी हुई मेहरबान, आज शाम तक मिल सकता है पैसा

locationजबलपुरPublished: Jul 23, 2019 10:04:40 am

Submitted by:

Lalit kostha

राशिफल 23 जुलाई 2019

General Provident Fund

यहां समानांतर अर्थव्यवस्था चलाई जा रही है

मेष- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश के तौर-तरीके बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दे, रास्ता मिल जाएगा।
वृषभ- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते है। स्वयं पर काबू रखें।
मिथुन- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि विवाद के चलते चिंता रहेगी।
कर्क- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता- पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।
कन्या- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी।

राशिफल, <a  href=
horoscope , 23 july 2019, horoscope 23 july 2019, aaj ka rashifal kaisa hai, taurus august 2019 horoscope, indian express horoscope today, rasi chart” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/20/rashi_2142875_835x547-m_4875466-m.jpg”>

तुला- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
मकर- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख संभव है।
कुम्भ- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
मीन- मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो