scriptraashiphal today: आज इन राशि वालों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत | horoscope : aaj in raashi vaalon kee chaandee jaisee chamakegee kismat | Patrika News

raashiphal today: आज इन राशि वालों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत

locationजबलपुरPublished: Aug 15, 2019 02:18:28 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

आज का राशिफल

मेष
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय, चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी, विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन
नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क
अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग-दौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह
जमीन-जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है। गृहस्थ सुख मिलेगा।

कन्या
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

तुला
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। चिंता व भय सताएगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान-दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है।

धनु
आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें।

मकर
निर्णय लेंने में आप बहुत कमजोर हैं। आपको खुद पर भरोसा नहीं है। रुका धन आएगा। उन्नति होगी। धन लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुम्भ
मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आपकी तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।

ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो